May 7, 2026

रेड लाइट एरिया से 11 गिरफ्तार

Spread the love

वाराणसी। मंडुवाडीए जेलह थाना अंतर्गत शिवदासपुर के रेड लाइट एरिया से देह व्यापार कराने के आरोप में गिरफ्तार सात महिलाओं और चार पुरुषों को शुक्रवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से पांच मोबाइल और 1780 रुपये सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। वहीं, क्राइम ब्रांच की छापेमारी के दूसरे दिन रेड लाइट एरिया की गली में सन्नाटा पसरा रहा और घरों के दरवाजे दिन भर बंद रहे।

प्रयागराज की संस्था फ्रीडम फर्म की सूचना पर गुरुवार की शाम क्राइम ब्रांच ने छापेमारी कर रेड लाइट एरिया से दो किशोरियों को मुक्त कराया था। गुरुवार को क्षेत्र में चर्चा रही कि हफ्ते भर में दूसरी बार हुई छापेमारी से देह व्यापार के अवैध धंधे से जुड़े सिंडिकेट ने जबरन लाई गई किशोरियों और युवतियों को रातोंरात आगरा, मुंबई और नई दिल्ली आदि शहरों के लिए रवाना कर दिया है।…