*वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी*
*प्रेस विज्ञप्ति*
उपाध्यक्ष महोदय द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम मे वाराणसी विकास प्राधिकरण वाराणसी की संयुक्त प्रवर्तन टीम द्वारा *आज दिनाँक 10-08-2022 को अवैध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तिकरण* की कार्यवाही संपादित की गयी।
*अवैध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही*
*वार्ड-आदमपुर*
वार्ड-आदमपुर के अंतर्गत *श्री सरताज द्वारा आराजी न0-17/8, मौज़ा-अमरपुर, वाराणसी* में पूर्व में किए गए अवैध निर्माण के विरुद्ध उ0प्र0 नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत दिनांक 29.09.2020 को नोटिस की कार्यवाही की गयी थी। जिसपर अवैध निर्माणकर्ता द्वारा अवैध निर्माण जारी रखने पर दिनांक 12-03-2022 को अवैध निर्माण के विरुद्ध उत्तर प्रदेश नगर योजना और विकास अधिनियम 1973 की धारा – 27(i) के अंतर्गत ध्वस्तिकरण आदेश पारित किया गया।
पक्ष द्वारा प्रश्नगत स्थल के भू-तल पर 20×60 फीट में व्यावसायिक हेतु किए गए अवैध निर्माण के विरुद्ध वाराणसी विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा ध्वस्तिकरण की कार्यवाही की गयी।
*ज़ोनल अधिकारी : श्री चन्द्रभानु*
*अवर अभियंता : श्री आर0के0 सिंह*

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ