*आज दिन भर की प्रमुख सुर्खियां..!!*
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शाम 4:30 बजे हरियाणा के पानीपत में दूसरी पीढ़ी (2जी) के इथेनॉल संयंत्र को राष्ट्र को करेंगे समर्पित
• केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह शाम 4:30 बजे उन्नति, भूतल, कृषि भवन, नई दिल्ली में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के स्थानिक योजना मंच और डेटा संग्रह एप का करेंगे शुभारंभ
• सर्वोच्च न्यायालय भीमा कोरेगांव मामले के आरोपी पी. वरवर राव द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें चिकित्सा आधार पर स्थायी जमानत की मांग की गई थी
• बिहार, पटना के राजभवन में दोपहर 2 बजे नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन का शपथ ग्रहण समारोह
• हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शिमला में होगा शुरू
• पुडुचेरी विधानसभा का बजट सत्र पुडुचेरी में उपराज्यपाल के पारंपरिक संबोधन के साथ होगा शुरू
• राज्य भर में भारी बारिश से कृषि, सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचे को हुए व्यापक नुकसान और बेंगलुरु में इन मुद्दों के समाधान के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा करने के लिए होगी कर्नाटक राज्य मंत्रिमंडल की बैठक
• दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक टाउन हॉल कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए बनासकांठा के पालनपुर पहुंचेंगे जहां गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी द्वारा एक और बड़ी “गारंटी” की घोषणा की जा सकती है
• केंद्र सरकार की दो अंतर-मंत्रालयी टीमें बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए आज से दो दिनों के लिए अल्लूरी सीताराम राजू, एलुरु और बी आर अंबेडकर कोनसीमा जिलों में गोदावरी नदी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगी दौरा
• दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक तिरंगा रैली करेगा आयोजित
• भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) आज सीए फाउंडेशन परिणाम 2022 करेगा जारी
• भारत के चौथे राष्ट्रपति वी. वी. गिरि की जयंती
• विश्व जैव ईंधन दिवस
**मिर्जामुराद क्षेत्र के करधना गांव में ताजिया बवाल मामले में एसपी ग्रामीण की बड़ी कार्रवाई थाना प्रभारी मिर्जामुराद लाइन हाजिर नए थाना प्रभारी बनाए गए राजीव कुमार सिंह*
*बड़ागांव थाना क्षेत्र के दल्ली पुर गांव के पास युवक की लाश मिली युवक के मोबाइल से उसकी शिनाख्त ओम प्रकाश उम्र 18 वर्ष निवासी राजपुर सिंधोरा थाना क्षेत्र के रूप में हुई संभवत ट्रेन से गिरने के बाद उसकी मौत हुई है।
*लखनऊ के एक और पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक अमरकांत सिंह सस्पेंड। वर्तमान मे वह जिला विद्यालय निरीक्षक लखीमपुर खीरी के पद पर तैनात हैं।
*लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव द्वारा उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा
*उत्तर प्रदेश-
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नेता विधान परिषद के पद से दिया इस्तीफ़ा,DCM केशव मौर्य नेता विधानपरिषद बनाये जा सकते हैं .
*बड़ागॉव – वाराणसी
स्थानीय थाना क्षेत्र के दिल्ली पुर गांव के पास ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-