June 18, 2026

वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत शत-प्रतिशत लाभार्थिंयों का आधार प्रमाणीकरण किये जाने हेतु पुनः तहसील/विकास खण्डवार किया जा रहा विशेष शिविर का आयोजन-

Spread the love

वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत शत-प्रतिशत लाभार्थिंयों का आधार प्रमाणीकरण किये जाने हेतु पुनः तहसील/विकास खण्डवार किया जा रहा विशेष शिविर का आयोजन

 

तहसील हण्डिया के विकास खण्ड हण्डिया, टा0ए0 हण्डिया, विकास खण्ड सैदाबाद, धनूपुर एवं प्रतापपुर में कल (10 अगस्त) को किया जाएगा शिविर का आयोजन

 

वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत जनपद में शत-प्रतिशत लाभार्थिंयों का आधार प्रमाणीकरण किये जाने हेतु तहसीलवार/विकास खण्डवार विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 10.08.2022 को हण्डिया तहसील के विकास खण्ड हण्डिया एवं टा0ए0 हण्डिया, विकास खण्ड सैदाबाद, धनूपुर एवं प्रतापपुर, दिनांक 11.08.2022 को कोरांव तहसील के विकास खण्ड कोरांव एवं टा0ए0 कोरांव, दिनांक 11.8.2022 को मेजा तहसील के विकास खण्ड मेजा एवं टा0ए0 भारतगंज तथा टा0ए0 सिरसा, विकास खण्ड माण्डा एवं उरूवा, दिनांक 13.08.2022 को करछना तहसील के विकास खण्ड करछना, विकास खण्ड चाका एवं कौंधियारा तथा दिनांक 13.08.2022 को तहसील बारा के विकास खण्ड शंकरगढ़, जसरा एवं टा0ए0 शंकरगढ़ में वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत शिविर का आयोजन किया जायेगा। वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों द्वारा वेबसाइट https://sspy-up.gov.in पर लाॅगिन करते हुए जनसुविधा केन्द्रों, साइबर कैफे, निजी इण्टरनेज केन्द्र अथवा विभागीय वेबसाइट पर स्वयं कम्प्यूटर या मोबाइल के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण का कार्य कराया जा रहा है। बिना आधार प्रमाणीकरण के किसी भी पेंशनर को निदेशालय, समाज कल्याण, उ0प्र0 लखनऊ के स्तर से उनके बैंक खाते में पेंशन की धनराशि प्रेषित नही की जायेगी। जिलाधिकारी ने शिविर के आयोजन/व्यवस्था हेतु सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। निर्धारित शिविर के प्रभारी सम्बंधित तहसील के उपजिलाधिकारी होंगे तथा अपनी देख-रेख में शिविर की सम्पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे।