*तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे औद्योगिक विकास मंत्री नन्दी*
*सिगरा स्थित भारत माता मंदिर से शुरू होगी तिरंगा यात्रा*
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री *नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी* बुधवार को वाराणसी में आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व की ओर से मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी को वाराणसी में निकलने वाले तिरंगा यात्रा के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिसमें शामिल होने के लिए मंत्री नन्दी बुधवार की दोपहर वाराणसी पहुंचेंगे।
भारतीय जनता पार्टी काशी महानगर एवं जिला द्वारा आयोजित हर घर तिरंगा या़त्रा दिनांक 10.08.2022 को शाम पांच बजे भारत माता मंदिर सिगरा से शुरू होगी, जो लहुराबीर में समाप्त होगी।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-