June 19, 2026

थाना जन्सा पुलिस ने चोरी के मुकदमें से सम्बन्धित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार-

Spread the love

*कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण*

*प्रेस नोट*

*दिनांक-09.08.2022*

*थाना जन्सा पुलिस ने चोरी के मुकदमें से सम्बन्धित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कब्जे से चोरी की 04 मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद*

पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 09.08.2022 को थाना जन्सा पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना हरसोस मछली पालन के पास से अभियुक्त 1. युवराज सिंह पुत्र संजय वर्मा निवासी परमन्दापुर थाना जंसा वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष 2. प्रदीप पटेल पुत्र श्याम जी पटेल नि0 परमंदापुर थाना जंसा वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष को चोरी की 04 अदद मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद मोबाइल के सम्बन्ध में थाना जन्सा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0169/2022 धारा 379/414/411 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

*अभियुक्तगण का विवरण-*

1. युवराज सिंह पुत्र संजय वर्मा निवासी परमन्दापुर थाना जंसा वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष ।

2. प्रदीप पटेल पुत्र श्याम जी पटेल नि0 परमंदापुर थाना जंसा वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरण-*

• 04 अदद एन्ड्रायड मोबाईल विभिन्न कम्पनी के।

*पुलिस टीम का विवरण-*

• उ0नि0 अरुण प्रताप सिह चौकी प्रभारी जंसा कस्बा, उ0नि0 प्रदीप कुमार यादव, का0 शैलेन्द्र शर्मा, का0 568 संजय कुमार थाना जन्सा, जनपद वाराणसी ग्रामीण ।

 

 

 

*सोशल मीडिया सेल*

*जनपद वाराणसी*

*ग्रामीण।*