*रैली निकालकर तिरंगा प्रेम का लगाई छात्राओं ने जनजागरण की अलख।*
*हरहुआ।*
हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा हेतु जन जागरूकता रैली आज 7 अगस्त को राजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज बैजल पट्टी हरहुआ के छात्र छात्राओं द्वारा आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के रूप में मनाए जाने हेतु एक जन जागरण रैली निकाली गई। लोगो से हर घर तिरंगा फहराने की अपील किया। जन संपर्क करते हुए राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए जागरूक किया। रैली में लगभग 1000 छात्र छात्राएं प्रतिभाग किए।रैली का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक कौशलेंद्र नारायण सिंह एवं डॉ0 सीमा सिंह द्वारा किया गया। रैली विद्यालय प्रांगण से निकल कर बैजलपट्टी, दासेपुर, अनौरा ,भगतुपुर, मंसापुर होते हुए हरहुआ चौराहा धनेसरी से आकर विद्यालय में समापन हुआ। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक संतोष ,श्रीमती प्रेमा सिंह, श्रीमती स्नेहलता पांडेय, विमल कुमार, विनोद पांडेय, आशा यादव, अश्विनी दुबे , शिवाजी , मंजू सिंह ,शेर बहादुर विश्वकर्मा, सुनिता गुप्ता, अरविंद सिंह आदि ने आदि लोग उपस्थित रहे। रैली का संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-