September 28, 2026

*शेरों के तेवर नहीं बदलते, बीजेपी ने शेयर किया नरेंद्र मोदी का 27 साल पुराना विडियो*

Spread the love

लोकसभा चुनाव की तारीखें घोषित होते ही पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी एयर स्ट्राइक के मामले को भुनाने के मूड में दिख रही है। अलगाववादियों और आतंकियों के लिए उनकी पार्टी और नरेंद्र मोदी का रवैया पहले जैसा है, इसे दिखाने के लिए बीजेपी ने मोदी का 27 साल पुराना विडियो शेयर किया है।

शेरों के तेवर नहीं बदलते नाम से इस विडियो को पोस्ट किया गया है। विडियो में एक तरफ मोदी का वह भाषण है जो उन्होंने 24 जनवरी 1992 को लाल चौक पर जाने से पहले दिया था। दूसरी तरफ 4 मार्च 2019 को जनसभा का भाषण है जिसमें वह पाकिस्तान पर हुई एयर स्ट्राइक का जिक्र कर रहे हैं।

जम्मू कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराना 1992 में सिसायत के केंद्र में था। उस साल आतंकियों की धमकी के बावजूद मोदी ने बीजेपी के सीनियर नेता मनोहर जोशी आदि के साथ लाल चौक पर झंडा फहराया था