October 29, 2026

महिला थाना गोरखपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने टूटने के कगार पर पहुंच चुके परिवार में पति पत्नी के रिश्ते को आपसी सूझ बुझ और उचित काउंसलिंग के माध्यम से पटरी पर लाया-

Spread the love

*प्रेस-नोट दिनांक 01.08.2022 परिवार परामर्श केन्द्र गोरखपुर*

 

*महिला थाना गोरखपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने टूटने के कगार पर पहुंच चुके परिवार में पति पत्नी के रिश्ते को आपसी सूझ बुझ और उचित काउंसलिंग के माध्यम से पटरी पर लाया ।*

 

*प्रार्थीनी प्रियंका यादव पत्नी सोनू यादव के प्रार्थना पत्र पर लगातार काउंसलिंग की गई।* काउंसलिंग के क्रम में आज दिनांक 01.08.2022 को काउंसलिंग कर परिवार के दोनो पक्षो को आमने-सामने बैठाकर सामाजिक, मनोवैज्ञानिक रूप से समझाया गया । अतः दोनों पक्षों में सहमति हो जाने पर अपने वैवाहिक जीवन को सुखद और उज्ज्वल करने के लिए प्रयास करेंगे । *इस काउंसलिंग में मामले को सुलझाने में प्रभारी भूपेंद्र कुमार मिश्रा, काउंसलर प्रिया कुमारी, कां. योगेन्द्र कुमार गौड़ ,हे.कां. मिथिलेश राय, कां.अनीता पांडे , हे.कां. कौशल्या चौहान ,कां. रंजू मिश्रा, कां. रेनू उपाध्याय* की भूमिका अहम रही। परिवार परामर्श केन्द्र, गोरखपुर इस दंपत्ति के सुखद भविष्य की कामना करता है।