*दिनांक-30-07-2022,* *दिन: शनिवार*
✒️ *उत्तर प्रदेश में गाइडलाइन जारी, संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की 21 दिन निगरानी, दो बार होगी PCR जांच*
उत्तर प्रदेश में मंकीपाक्स का अभी तक एक भी संक्रमित केस सामने नहीं आया है। शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर के एक संदिग्ध रोगी के सैंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। ऐसे में अभी तक भेजे गए छह सैंपल में से चार सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है,मंकीपाक्स के संक्रमण से उत्तर प्रदेश को बचाने के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। इस संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों को 21 दिन मेडिकल टीम की निगरानी में रखा जाएगा। इसमें मास्क पहनना, हाथ साफ रखना, घावों को पूरी तरह से ढककर रखना शामिल है। लक्षण उभरने पर उनकी जांच कराई जाएगी।यूपी के संचारी रोग विभाग के संयुक्त निदेशक डा. विकासेंदु अग्रवाल की ओर से सभी जिलों को बचाव के सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। 80 हजार निगरानी कमेटियों को अलर्ट कर दिया गया है। यह विदेश व दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों पर नजर रखेंगी।मंकीपाक्स का संबंध आर्थोपाक्स वायरस परिवार से है। इस वायरल जूनोटिक बीमारी में चेचक की तरह शरीर में दाने निकल आते हैं। इसके साथ ही बुखार, सिरदर्द व मांसपेशियों में दर्द भी होता है। यह लक्षण मिलने पर मरीज की पहले पालीमरेज चेन रिएक्शन (पीसीआर) जांच कर आर्थोपाक्स का पता लगाया जाता है। यदि रिपोर्ट पाजिटिव आती है तो मंकीपाक्स वायरस का पता लगाने के लिए रियल टाइम पीसीआर जांच कराई जाती है।
✒️ *उत्तर प्रदेश के गांव में बिजली की समस्या होगी दूर, जल्द बनेंगे नौ नए बिजलीघर*
ग्रामीण इलाकों में बिजली को लेकर आ रही समस्या जल्द ही दूर होने वाली है। रीवैम्प्ड योजना से शाहजहांपुर जिले में 9 नए बिजलीघर बनेंगे। अधिक समस्या में रहने वाले जलालाबाद में 4 नए बिजली घर बनेंगे। इसके लिए विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने काफी दौड़धूप की, उसका परिणाम है कि जलालाबाद को चार बिजली घर मिलेंगे। पूरे जिले में 9 नए बिजलीघर बनने से करीब 1200 गांव के लोगों को ओवरलोडिंग, ट्रिपिंग आदि समस्या से छुटकारा मिलेगा।
जिले में रीवैम्प्ड योजना से 9 नए बिजलीघर बनाने के लिए शासन से हरी झंडी मिल गयी है। योजना में शामिल नए बिजलीघर पुवायां में 2,u तिलहर में 1 जलालाबाद में 4, इंडस्ट्रियल एरिया में 2 नए बिजलीघर बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज तथा ओवरलोड से निजात मिलेगी। नए बिजलीघरों बनने के लिए कुछ बिजलीघरों की पहले से जमीन मिल चुकी है तथा कुछ के लिए तलाश जारी है।जलालाबाद डिवीजन के ग्रामीण बिजलीघरों से करीब 600 गांवों के करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई दी जाती है, जिसमें प्रत्येक फीडर के लाइन की लम्बाई करीब 70 से 100 किमी तक है। लाइन अधिक लम्बी होने से लो वोल्टेज की शिकायत रहती थी। एक्सईएन मुकेश कुमार ने बरीखास, सुजावालपुर, परौर, तथा खजुरी में 4 नए बिजलीघरों के बनने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था, जहां से हरी झंडी मिल गयी है। जलालाबाद ग्रामीण के खंडहर फीडर के 89 गांव, अफतियापुर फीडर के 19 गांव, मदनापुर फीडर के 36 गांव, पाली फीडर के 86 गांव तथा देहना के 59 गांव को फायदा होगा।
✒️ *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- 5 साल में पीएम मोदी के नेतृत्व में यूपी ने ऊर्जा के क्षेत्र में की जबरदस्त तरक्की*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित ‘उज्ज्वल भारत उज्जवल भविष्य-पावर @2047’ कार्यक्रम के दौरान कहा कि 5 साल में पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्य ने ऊर्जा के क्षेत्र में जबरदस्त तरक्की की है। एक लाख से ज्यादा गांव ऐसे थे जहां बिजली नहीं थी। हमने हर घर में बिजली सुनिश्चित करने के अपने लक्ष्य की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया।इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी की प्रमिला देवी से भी बात की। पीएम मोदी ने प्रमिला से पूछा बनारस में अब कितनी बिजली योगी जी के राज में मिल रही है। पीएम के इस सवाल पर प्रमिला मुस्कुरा उठीं। फिर पीएम ने हर हर महादेव का नारा भी लगवाया।उज्ज्वल भविष्य – ऊर्जा @ 2047 के तहत मनाए जा रहे बिजली महोत्व एवं ऊर्जा दिवस के समापन समारोह का सजीव प्रसारण देखने-सुनने के लिए बनारस में मंडलीय सभागार में अधिकारी और लाभार्थी एकत्र हुए थे।
✒️ *ओपीनियन पोल: आज चुनाव हुए तो किसकी बनेगी सरकार? उत्तर प्रदेश में भाजपा की बल्ले-बल्ले, इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़़ा साफ*
हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव संपन्न हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कैंडिंडेट ने बंपर जीत हासिल की है। अब उपराष्ट्रपति चुनाव की बारी है। इसमें बीजेपी के पास अकेले ही प्रयाप्त वोट हैं। इस बीच एक सर्वे के जरिए देश की आम जनता का मूड भांपने की भी कोशिश की गई है, जिससे यह पता चला है कि अगर आज चुनाव हुआ तो एनडीए 2019 से भी अधिक शानदार जीत हासिल कर सकता है। इंडिया टीवी-मैट्रिज न्यूज कम्युनिकेशन के संयुक्त जनमत सर्वेक्षण में कहा गया है कि अगर लोकसभा चुनाव अभी होते हैं, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला एनडीए कुल 543 लोकसभा सीटों में से 362 सीटों पर शानदार जीत दर्ज कर सकता है।सर्वे के अनुसार, कांग्रेस का खराब प्रदर्शन जारी है। इसमें संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के खाते में केवल 97 सीटें जाती दिख रही है। अगर आज आम चुनाव होते हैं को छोटे क्षेत्रीय दलों और निर्दलीय सहित अन्य को 84 सीटें जीतने का अनुमान है। वोट प्रतिशत की बात करें तो सर्वे के मुताबिक, एनडीए को 41 फीसदी, यूपीए को 28 फीसदी और अन्य को 31 फीसदी वोट मिल सकते हैं।सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में एनडीए 80 में से 76 लोकसभा सीट जीतती हुई दिख रही है। यहां यूपीए और अन्य को केवल दो सीटें जीतने का अनुमान है। बिहार में एनडीए कुल 40 में से 35 सीटें जीत सकती है और यूपीए के खाते में पांच सीटें जाती दिख रही हैं। महाराष्ट्र में एनडीए कुल 48 लोकसभा सीटों में से 37 जीत सकता है, जबकि गैर-बीजेपी विपक्ष के खाते में 11 सीटें जा सकती हैं।तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक के नेतृत्व वाली यूपीए के कुल 39 में से 38 सीटें जीतने का अनुमान है। यहां एनडीए के खाते में सिर्फ एक सीट जाने का अनुमान है। एलडीएफ शासित केरल में गैर-भाजपा विपक्ष राज्य की सभी 20 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल कर सकता है।पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को कुल 42 में से 26 सीटें जीतने का अनुमान है। यहां एनडीए को 14 और यूपीए को दो सीटें मिलने का अनुमान है।
✒️ *अखिलेश यादव का सपा को सड़क पर उतारने का प्लान, 9 अगस्त को गाजीपुर से निकालेगी पदयात्रा*
अखिलेश यादव से हाल ही में अलग हुए सुभासपा चीफ ओमप्रकाश राजभर और भाजपा नेता उन पर एसी कमरे में रहकर राजनीति करने का आरोप लगाते रहते हैं लेकिन अब समाजवादी पार्टी सड़क पर अभियान चलाती नज़र आएगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसका पूरा प्लान तैयार कर लिया है। शुरुआत नौ अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर गाजीपुर से होगी। समाजवादी पाटी द्वारा घोषित किए गए कार्यक्रम के अनुसार पार्टी नौ अगस्त से गाजीपुर से ‘देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा’ निकालेगी। यात्रा का पहला चरण गाजीपुर, बलिया, मऊ, जौनपुर, भदोही होते हुए 27 अक्टूबर को वाराणसी में खत्म होगा। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार यात्रा की अगुवाई गाजीपुर जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव करेंगे। यात्रा नौ अगस्त को सुबह 11 बजे गाजीपुर स्थित सपा के जिला कार्यालय से शुरू होगी। 27 अगस्त को बलिया, 8 सितम्बर को मऊ, 15 सितम्बर को आजमगढ़, 3 अक्टूबर को जौनपुर, 14 अक्टूबर को भदोही, 19 अक्टूबर को वाराणसी पहुंचेगी। 27 अक्टूबर को पदयात्रा के पहले चरण का समापन होगा। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि पदयात्रा जिन जिलों से गुजरेगी उनके समाजवादी पार्टी कार्यालयों, सभी विधानसभा क्षेत्रों, तहसीलों और ब्लॉकों में पहुंचेंगी। यात्रा में समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान, तिरंगा झंडा अभियान, नुक्कड़ सभा, जुलूस, संगोष्ठी वृक्षारोपण और पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता के कार्यक्रम होंगे।
✒️ *उत्तर प्रदेश के 48 चिकित्सकों के तबादले निरस्त, नीति विरुद्ध स्थानांतरण का आरोप लगाते हुए की गई थी शिकायत*
स्वास्थ्य विभाग ने 48 चिकित्सकों के तबादले रद्द कर दिए गए हैं। यह सभी दांत के डॉक्टर है। मालूम हो कि लेवल वन के 313 चिकित्सा अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए थे।इन सभी ने नीति विरुद्ध स्थानांतरण करने का आरोप लगाते हुए शासन से शिकायत की थी।इसके लिए शासन की ओर से शिकायत पत्रों की समीक्षा कराई गई थी। समीक्षा में शिकायत सही पाए जाने पर इनके तबादले निरस्त कर दिए गए हैं।
✒️ *वुहान के सीफूड बाजार से ही फैला कोरोना, ‘साइंस’ में छपे अध्ययन में दावा*
कोरोना महामारी दुनियाभर में अब भी बड़ी परेशानी का सबब बनी हुई है। इसे लेकर बार-बार सवाल उठता है कि यह आखिर कैसे और कहां से फैली? इसका अब भी अंतिम उत्तर नहीं मिला है। अब एक नए शोध में सबूतों के आधार पर दावा किया गया है कि चीन के वुहान में स्थित सीफूड व वन्य प्राणी बाजार से ही कोरोना वायरस फैला। इसने अब तक दुनियाभर में 64 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। ‘साइंस’ पत्रिका में कोरोना को लेकर प्रकाशित दो नए अध्ययन में एक नतीजा साफतौर पर निकाला गया है कि कोरोना वुहान के हुआनान समुद्री व वन्य जीव बाजार से ही फैला।
✒️ *अलीगढ़ के छर्रा में मार्निंग वाक पर निकले बसपा नेता उदयवीर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत*
अलीगढ़ छर्रा निवासी बसपा नेता की सड़क हादसे में मौत हो गई।सुबह टहलने के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे के चलते स्वजन में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई की है।कस्बा छर्रा के मोहल्ला पठानान निवासी बसपा के कद्दावर नेता उदयवीर सिंह गौतम (55 वर्ष) शनिवार की तड़के घर से रोजाना की तरह अतरौली रोड़ पर टहलने निकले थे। बताया जा रहा है कि रास्ते मे गल्ला मंडी से आगे स्थित एक निजी स्कूल के निकट किसी अज्ञात बड़े वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह उछल कर सड़क किनारे खाई में गिर गए। सिर में गंभीर चोटें आने के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर भाग निकला। तड़के सुनसान माहौल के चलते काफी देर तक किसी को पता नहीं चला।करीब आधा घंटा बाद वहां से गुजर रहे एक युवक ने उन्हें खाई में पड़े देखा तो दौड़ कर उसने घर पहुंच कर उनके स्वजन को हादसे की जानकारी दी। जानकारी पाकर स्वजन में कोहराम मच गया। स्वजन मौके पर पहुंचे और शव को उठा कर घर ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई की है। परिवार में पुत्र रिंकू (पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष), दीपू, रोहित, योगेश व पुत्री गीता हैं। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
✒️ *अलीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलॉजी, अलीगढ़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी में टैबलेट का हुआ वितरण*
अलीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी एवं अलीगढ़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मथुरा रोड़, अलीगढ़ के प्रांगण में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना युवाओं को तकनीकी रूप से शसक्त करने के लिए Digi India के तहत माननीय सांसद सतीश गौतम द्वारा छात्र / छात्राओं को टैबलेट वितरण का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सतीश गौतम के द्वारा संबोधन में युवाओं को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इण्डिया के विजन को नई बुलंदियों को ले जाने एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त करने का संकल्प लिया।कॉलेज के चेयरमैन दिलीप सिंह के द्वारा छात्रों का उत्साह वर्धन किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कॉलेज के निदेशक विनोद शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि सांसद सतीश गौतम का स्वागत किया गया और अपने संबोधन में छात्र / छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि टैबलेट का उपयोग अपनी शिक्षा को मजबूत करना एवं अपने लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग करेगा।इस आयोजन में मुख्य रूप से देवराज सिंह (पूर्व भाजपा जिलाअध्यक्ष). डा० पंकज कुमार गुप्ता, जी०पी० सिंह, डा० विरेश कुमार, अंशु गुप्ता,अमित कुमार, डा० राघवेन्द्र, पुष्पेन्द्र मोहन वार्ष्णेय,गोपाल वशिष्ठ, लवकुश गुप्ता, कपिल अरोरा, रोहित यादव, डा डी०के० सिंह, डा नीरज शर्मा, डा० आनन्द शर्मा, डा० शोभित सिंह, अजीत चनसीरिया का सहयोग रहा।अमित प्रताप सिंह (टी०पी०ओ०) ने कार्यक्रम का संचालन किया और सभी का आभार व्यक्त किया।
✒️ *ग्रह कलेश के चलते पति ने पत्नी को चाकू मारकर किया घायल*
कोतवाली शहर क्षेत्र के भुजपुरा ठाकुर वाली गली निवासी महक पत्नी साकेत दोनों पति-पत्नी में शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया था विवाद के चलते पति ने पत्नी की चाकू पेट में घोंप दिया जिससे महिला खून से लथपथ हो गई महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए आनन-फानन में उपचार के लिए कोतवाली ले गए वहाँ से पुलिस डॉक्टरी परीक्षण एवं उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए डॉक्टर ने महिला की हालत को देखते हुए तत्काल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया थाना प्रभारी ने बताया कि पति पत्नी में आपस में झगड़ा हुआ था जिसके चलते पति ने पत्नी के चाकू मार दिया महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसे उपचार के लिए भेजा गया है।
✒️ *सिविल लाइन पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल सहित दो अभियुक्त किया गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा निजामी पुलिया के पास से चैकिंग के दौरान 02 अभियुक्त जुबैर पुत्र अव्दुल कदीर निवासी नल वाली गली टनटनपाडा ऊपर कोट थाना कोतवाली नगर , समीर पुत्र जुल्फिकार निवासी इमामवाडा फर्श चौक वुन्दू ऊपर कोट थाना कोतवाली नगर को चोरी की एक मोटर साइकिल TVS अपाचे रंग सफेद न0 UP 81 BF 5635 के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में पूछने पर दोनों ने बताया कि यह मोटर साइकिल इन दोनों ने मिलकर दिनांक- 28 जुलाई की रात में मेडीकल कालेज से चोरी की थी। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों औरतों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
✒️ *हरियाली तीज पर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन*
पी एम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में तीज के अवसर पर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें डी एल एड और बीएड की छात्राओं ने प्रतिभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के संस्थापक अजीतसिंह तोमर के द्धारा किया गया ।चेयरमैन सर ने अपने सम्बोधन हरियाली तीज के महत्व बारे में बताया इस अवसर पर छात्राओं ने एक दूसरे के हाथों पर मेंहदी लगाई।इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्रवक्तागण उपस्थित थे।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-