*अपडेट* छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के पास फुटओवर ब्रिज गिर गया है. जिस समय हादसा हुआ फुटओवर ब्रिज पर काफी संख्या में लोग थे, क्योंकि यह समय लोगों के ऑफिस से लौटने का था. हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है. मुंबई पुलिस ने बताया कि, ‘टाइम्स ऑफ इंडिया बिल्डिंग के पास सीएसटी के प्लेटफॉर्म संख्या एक को बीटी लेन से जोड़ने वाला फुटओवर ब्रिज गिरा है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. हादसे की वजह से ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है. वहीं, यात्रियों को वैकल्पिक रूट से जाने को कहा गया है. हादसे की जगह पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच गए हैं. हादसा सीएसटी रेलवे स्टेशन के बाहर हुआ है. जानकारी के अनुसार करीब 23 लोगों को सेंट जॉर्ज और जीटी अस्पताल अस्पताल पहुंचाया गया ।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-