वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी
प्रेस विज्ञप्ति
ऑन लाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम (OBPAS) द्वारा शमन मानचित्र से संबन्धित मानचित्रों के निस्तारण हेतु तैयार की गयी व्यवस्था हेतु इंजीनियर्स एवं आर्किटेक्ट्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम
आम जनमानस को शमन मानचित्र स्वीकृत कराना आसान करने हेतु ऑनलाइनबिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम (OBPAS) सिस्टम द्वारा शमन से संबन्धित प्रकरणों के ऑनलाइन निस्तारण हेतु तैयार की गयी व्यवस्था को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्राधिकरण में प्रारम्भ/लागू कर दिया गया है। जिससे आम जनमानस को शमन मानचित्र स्वीकृत कराना आसान हो जाएगा।
ऑन लाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम (OBPAS) सिस्टम के मानचित्र स्वीकृत से संबन्धित अधिकारियों / कर्मचारियों / इंजीनियर्स / आर्किटेक्ट्स तथा मिर्ज़ापुर एवं आजमगढ़ विकास प्राधिकरण के अभियन्ताओं का तैयार की गयी उक्त व्यवस्था का आज दिनांक 29-07-2022 को प्रशिक्षण कराया गया।
ऑन लाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम (OBPAS) सिस्टम के शमन मानचित्र स्वीकृत के प्रमुख बिन्दु निमन्वत है –
1. पूर्व में स्वीकृत या बिना स्वीकृत मकान का कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन मानचित्र वीडीए में जमा कर स्वीकृत करा सकता है।
2. इस व्यवस्था में प्रार्थी को शमन उपविधि-2010 के तहत एक चेकलिस्ट उपलब्ध करायी गयी, जिससे मानचित्र जमा कराना एवं स्वीकृत कराना आसान होगा।
3. ऑनलाइन कंपाउंडिंग की व्यवस्था में ऑटो फीस कलकुलेट की भी व्यवस्था की गयी, जिससे शुल्क की गणना करना आसान हो गया है।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ