April 20, 2026

कोटेदार श्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने किया चोरी पकड़ने पर दिखाया सीनाजोरी*

Spread the love

*वाराणसी जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान श्रीप्रकाश जायसवाल के धोखाधड़ी से पीड़ित आक्रोशित जनता को पुलिस दिलाएगी न्याय*

*कोटेदार श्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने किया चोरी पकड़ने पर दिखाया सीनाजोरी*

वाराणसी जैतपुरा थाना क्षेत्र मे सरकारी गल्ले की दुकान पर जनता का राशन व तेल चोरी पकडे जाने पर जनता का आक्रोश बढ़ता गया नजदीकी पुलिस चौकी सरैया एसआई दीपक रावत व एएसआई दयाशंकर मामले की जानकारी के लिए गल्ले की दुकान पर पहुंचे दुकानदार सहित आधा दर्जन लोग दरोगा से अभद्रता पूर्ण व्यवहार करने लगे।

*राशन कार्ड पर एंट्री करने के बाद भी नहीं देते थे राशन कार्ड से राशन हो गया खत्म*

सरैया इलाके के सरकारी गल्ले की दुकान पर जनता का राशन हुआ तेल चोरी तथा धोखाधड़ी और तो बुजुर्गों को के साथ में बदसलूकी करते समय ग्राहकों ने आक्रोश जताया है साथ ही राशन कार्ड में बिना सामान दिए एंट्री करता था किसी को इसकी भनक तक नहीं लगती थी और देखते ही देखते सरकारी गल्ले के ग्राहकों की भीड़ विवाद में तब्दील हो गया मौके पर सूचना पाकर सरैया चौकी प्रभारी एसआई दीपक कुमार और एसआई दयाशंकर ने दो सिपाही के साथ मौके पर पहुंचे वहां माहौल बिगड़ता देख कर सभी लोगों ने सभी पीड़ित कार्ड धारकों को लोगों को पुलिस चौकी पर बुलाया।

*क्षेत्रीय पार्षद रियाजुद्दीन अंसारी व दर्जनों की तादाद में क्षेत्रीय नागरिक ने कोटेदार श्रीप्रकाश जायसवाल के खिलाफ चौकी पर दी तहरीर*

सरकारी गल्ले से सालों से कर रहे राशन चोरी पर क्षेत्रीय पार्षद के साथ क्षेत्रीय नागरिक चौकी पर जाकर लिखित तहरीर दी और कोटेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की।

*दर्जनों की तादाद में कोटेदार अध्यक्ष अजय जायसवाल व बृजेश गुप्ता पुलिस चौकी पर पहुंचे और ऐसी दयाशंकर से किया अभद्रता पूर्ण व्यवहार*

कोटेदार प्रकाश जायसवाल ने अपने अध्यक्ष अजय जैस्वाल को फोन करके बुला लिया चौकी पर बैठाकर एक दरोगा के ऊपर एक दर्जन लोग बरस पड़े और अभद्र व्यवहार करने लगे तभी दरोगा ने अपने सरैया चौकी प्रभारी बृजेश पांडे को अपनी आपबीती बताई।

*दरोगा से अभद्र व्यवहार करने वाले 2 अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने किया कानूनी कार्रवाई*

दरोगा से बदसलूकी करने वाला दो व्यक्ति को पुलिस ने धर दबोचा और थाने पर ले जाकर कानूनी कार्रवाई कर दी जिसके वजह से इतना विवाद हुआ उस सरकारी गल्ले की दुकान दार को पुलिस उसके ऊपर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है अब देखने वाली बात यह है कि क्या कड़ी कानूनी कार्रवाई होता है।