July 16, 2026

मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व मे बनारस-प्रयागराज मार्ग के दोहरी करण विद्युतीकृत ट्रायल का हुआ अंतिम निरीक्षण-

Spread the love

*मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व मे बनारस-प्रयागराज मार्ग के दोहरी करण विद्युतीकृत ट्रायल का हुआ अंतिम निरीक्षण*

 

*(शीतल निर्भीक ब्यूरो)*

वाराणसी।परिचालन की सुगमता एवं मूलभूत ढाँचे में विस्तार के क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर बनारस-प्रयागराज दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत हँड़िया खास,रामनाथपुर 18किमी रेल खण्ड का दोहरी करण विद्युतीकरण कार्य के अंतिम चरण में रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के पूर्व आज गुरुवार को पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री ए.के.शुक्ला द्वारा नवविद्युतीकृत खण्ड का ट्रायल एवं निरीक्षण किया गया।

 

इस अवसर पर उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर TRD श्री पंकज केशरवानी,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सामान्य ए0के0 सिंह,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार श्री रजत प्रिय एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य)श्री ए.के.सक्सेना एवं रेल विकास निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक विद्युत श्री पियूष सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

इस दौरान प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री ए.के.शुक्ला द्वारा गुरुवार को इस विद्युतीकरण सहित नवनिर्मित दोहरी लाइन का निरीक्षण एवं विद्युत इंजन से ट्रायल किया।प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियरसुबह बनारस स्टेशन से लाइट गुड्स से रवाना होकर हंडिया खास स्टेशन पहुँचे और वहाँ से टावर वैगन से रवाना होकर किमी संख्या -292/9 पर PTFE लोकेशन,किमी संख्या- 294/5-8 पर रेल ओवर ब्रिज, किमी संख्या-295/7-11 पर पावर लाइन क्रासिंग,किमीसंख्या- 303 पर ब्रिज संख्या-95, किमी संख्या-305/0-1 पर लेवल क्रासिंग संख्या-60 स्पेशल का निरीक्षण करते हुए रामनाथ पुर स्टेशन पहुँचे और स्टेशन पर संस्थापित नए उपकरणों का गहन निरीक्षण किया इसके साथ ही विद्युतीकरण के मानक के अनुरूप यार्ड प्लान इंटर लॉकिंग, ट्रैक सर्किट,स्टेशन वर्किंग रूल, स्टेशन पावर पैनल, इंटीग्रेटेड पावर सप्लाई सिस्टम, इमरजेंसी कैंसिलेशन वीडर काउंटर,बर्थिंग ट्रैक,ओवर हेड ट्रैक्शन की ऊंचाई, विद्युतीकरण के अनुरूप समपार फाटकों बूम लॉक व हाइट गेजों, फाउलिंग मार्क, सुचना बोर्डों आदि के मानक के अनुरूप संस्थापन का निरीक्षण किया।

 

इस दौरान उन्होंने रामनाथपुर स्टेशन के निकट नवनिर्मित पावर सब स्टेशन का भी निरीक्षण किया। पावर डिस्ट्रीब्यूशन पर पावर सप्लाई वितरण प्रणाली व नियंत्रण फीडर,अर्थिंग एवं  समुचित आइसोलेशन की व्यवस्था की जाँच की।इसके पश्चात हँड़िया खास स्टेशन से विद्युत इंजन युक्त निरीक्षण यान से रामनाथपुर तक निर्मित नई विद्युतीकृत लाइन का स्पीड ट्रायल किया ।

 

ज्ञातव्य हो की उक्त रेल खण्ड का संरक्षा निरीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा 30 जुलाई,2022 को किया जायेगा जिसके उपरांत बनारस-प्रयागराज रामबाग के मध्य 121 किमी रेल खण्ड पर चल रही दोहरीकरण सह विद्युती करण परियोजना के अंतर्गत बनारस से रामनाथ पुर114 किमी का कार्य सम्पन्न हो जायेगा  शेष रेल खण्ड का कार्य गंगा नदी के मेजर ब्रिज के निर्माण के साथ प्रगति पर है।उपरोक्त विज्ञप्ति की जानकारी अशोक कुमार जन सम्पर्क अधिकारी वाराणसी ने दी।