कानपुर पुलिस कमिश्नर के पीआरओ ने खरीदी हिस्ट्रीशीटर से बुलेट,मामला तूल पकड़ने पर लाइन हाजिर
कानपुर।उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस के नई-नई करतूत सामने आ रही हैं। इस बार तो पुलिस कमिश्नर के पीआरओ का ऐसी कतूत सामने आयी है जिससे कानपुर पुलिस की सरेआम तोपों से धज्जियां उड गई।पीआरओ अजय मिश्रा को सिंघम बनकर बुलेट चलाने का ऐसा भूत चढ़ा कि उन्होंने शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बलराम राजपूत की बुलेट खरीद ली।
कमिश्नर के पीआरओ अजय मिश्रा ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बलराम राजपूत की बुलेट 90 हजार में खरीदी और सिंघम बनकर फर्राटा भरने लगे।बलराम राजपूत पर शहर के कई थानों में एक दर्जनों से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और जेल भी जा चुका है।पीआरओ की इस करतूत के खुलासे से पूरे शहर में पुलिस की जब धज्जियां उड़ने लगी तो पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने अपने पीआरओ अजय मिश्रा के इस बुलेट प्रेम का पता लगाया। इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने पीआरओ अजय मिश्रा को तुरंत अपने यहां से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया।इस मामले पर पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने मीडिया से बात नहीं की,लेकिन उन्होंने इसकी जांच ज्वॉइंट पुलिस कमिश्नर को सौंपी है।गौर करने वाली बात है कि अजय मिश्रा एक लड़की के सुसाइड केस में जेल गए थे और उस दौरान हिस्ट्रीशीटर बलराम राजपूत भी जेल में था।खैर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-