*कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण* *दिनांक-26.07.2022*
*प्रेस नोट*
*थाना फूलपुर पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमें में वांछित अभियुक्त विकास गोड़ को किया गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने व अपराधियों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0308/2022 धारा 376 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त विकास गोड़ पुत्र रमेश गोड़ निवासी ग्राम बहुतरा नन्दलालपुर थाना फूलपुर जनपद वाराणसी उम्र लगभग 20 वर्ष को आज दिनांक 26-07-2022 को मुखबिर खास की सूचना पर बेलवा गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
1. विकास गोड़ पुत्र रमेश गोड़ निवासी ग्राम बहुतरा नन्दलालपुर थाना फूलपुर जनपद वाराणसी उम्र 20 वर्ष ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-*
1. प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी ग्रामीण ।
2. उ0नि0 योगेन्द्र यादव थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी ग्रामीण ।
3. का0 बालगोविन्द पाल थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी ।
4. का0 विनय भूषण गुप्ता थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी ।
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद वाराणसी*
*ग्रामीण।*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-