*दुष्कर्म का वांछित व गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार* नैनी प्रयागराज।अपराधियो की गिरफ्तारी अभियान में प्रयागराज थाना नैनी की पुलिस ने आज अलग अलग मुकदमे के आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस कार्यवाही किया है। एसएसपी प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा अपराधियो पर अंकुश लगाने तथा उनकी गिरफ्तारी हेतु दिए गये निर्देश पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व क्षेत्राधिकारी करछना के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार वर्मा ने कुशल नेतृत्व में अ0प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अली द्वारा थाना नैनी पर दुष्कर्म व आईटी एक्ट के मुकदमा अपराध संख्या 287/2022 के वांछित मो0 साकिब पुत्र हुसैन अहमद पुरारानी मुबारकपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 31वर्ष को लगातार प्रयास के बाद विकशित किये गये मुखबीर तन्त्र की मदत से बंधा रोड गजिया वाले मार्ग के मोड़ के पास से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक के अनुशार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिक कार्यवाही की गयी।इसीक्रम में वारन्टी अभियुक्तो की गिरफ्तारी अभियान में उप निरीक्षक उमाशंकर यादव ने न्यायालय स्पेशल जज गैंगेस्टर एक्ट इलाहाबाद के एस टी नं0-03/88 धारा2/3 गैंगेस्टर से सम्बन्धित वारन्टी दुर्वासा पुत्र बबलू कोल पासी निवासी दुबे का तालाब थाना नैनी जनपद प्रायगराज को उसके घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूरा किया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-