मुख्यमंत्री ने समस्त कोविड अस्पतालों में गुणवत्तापरक चिकित्सा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए
आवश्यकतानुसार इन अस्पतालों में अतिरिक्त चिकित्साकर्मियों की तैनाती की जाए
एल-2 व एल-3 कोविड अस्पतालों में बेड्स की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए
जिन निजी मेडिकल काॅलेजों में कोविड चिकित्सालय स्थापित किए गए हैं, वहां की व्यवस्थाओं
की माॅनिटरिंग के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा एक नियंत्रक अधिकारी नामित किया जाए
जनपद कानपुर नगर तथा लखनऊ में कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने तथा चिकित्सा व्यवस्थाओं
को बेहतर बनाने के कार्यों में सम्बन्धित जिलाधिकारी को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से दोनों जनपदों
में विशेष सचिव स्तर के दो-दो अधिकारी तैनात किए जाएं
जनपद वाराणसी, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर तथा बहराइच में भी सम्बन्धित
जिलाधिकारी को सहयोग प्रदान करने के लिए विशेष सचिव स्तर का एक अधिकारी तैनात किया जाए
कोरोना वायरस से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जनता को निरन्तर जागरूक किया जाए
सभी अस्पतालों में फायर सेफ्टी के सभी मानक पूरे किए जाएं
बाढ़ प्रभावित व जलमग्न इलाकों में लोगों को समय से राहत पहुंचाई जाए
बाढ़ प्रभावित इलाकों में शरणालय स्थल तैयार किए जाए
सभी जनपदों में खाद व कृषि से जुड़ी अन्य सामग्री की उपलब्धता बनी रहे

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-