April 22, 2026

लखनऊ की अब तक की अहम खबरे –

Spread the love

➡लखनऊ- लखनऊ में नेताओं का लगेगा जमावड़ा, 32 हेलीकॉप्टर,प्लेन से राजधानी पहुंचेंगे वीआईपी, लखनऊ,आसपास के जिलों में चुनाव प्रचार करेंगे, अमौसी एयरपोर्ट पर पूरी की गई सभी तैयारियां, 23 फरवरी को होना है चौथे चरण का मतदान, एयरपोर्ट पर विमानों की पार्किंग के लिए व्यवस्था, पीएम मोदी,गृहमंत्री अमित शाह राजधानी पहुंचेंगे, एटीसी को वीआईपी मूवमेंट का मिला नोटिफिकेशन, चार्टर प्लेन के लिए बनाई गई नॉन स्टैंड पार्किंग, एक समय में 10 से ज्यादा हेलीकॉप्टर,प्लेन होंगे पार्क, 2 घंटे तक हेलीकॉप्टर,चार्टर प्लेन की पार्किंग निशुल्क।

 

➡लखनऊ- आज से बुजुर्ग दिव्यांग घर से दे सकेंगे वोट, जिला निर्वाचन कार्यालय ने 77 टीमें लगाई, टीमें घर-घर जाकर बैलट से कराएगी मतदान, 8 बजे से शाम 6 बजे के बीच कराया जाएगा मतदान, राजधानी में कुल 1719 मतदाताओं से कराया जाना है वोट।

 

➡लखनऊ- केजीएमयू के निलंबित डॉक्टर को दी जाएगी चार्जशीट, नेत्र विभाग के डॉक्टर को अनुशासनहीनता का मामला, अनुशासनहीनता का मामले में दिया जाएगा आरोप पत्र, चार्जशीट देने के मुद्दे पर आकस्मिक बैठक में लगी मुहर।

 

➡लखनऊ- 21 फरवरी को कांग्रेस निकालेगी शक्ति यात्राएं, सभी विधानसभा क्षेत्रों में निकालेगी शक्ति यात्राएं, यात्रा का रूट 2 किलोमीटर लंबा रहेगा, यात्रा में करीब 1000 महिलाएं होंगी शामिल।

 

➡बदायूं- दंपति हत्याकांड के आरोपी पर CBI ने की चार्जशीट, आठ अप्रैल 2015 को मिले थे घर में दंपति के शव, 3 महीने पहले CBI ने योगेश को किया था गिरफ्तार, ब्लड सैम्पल के जरिए कातिल तक पहुंची सीबीआई, योगेश के भाई उदय का निकला था ब्लड सैम्पल, योगेश के भाई उदय कर चुका है आत्महत्या, हत्या के बाद सोना, कैश लूटकर लाया था उदय, योगेश को बनाया है अपराधी को संरक्षण देने का आरोपी, लखनऊ में बंद है योगेश, सीबीआई कोर्ट में हुई चार्जशीट, सदर कोतवाली क्षेत्र के कटरा ब्रह्मपुर में रहते थे दंपति।

 

➡बागपत- दबंगों ने महिला के साथ की मारपीट, गाली गलौज का विरोध करने पर मारपीट, तीन लोगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, डंडों से मारपीट कर महिला को किया घायल, घायल महिला को अस्पताल में कराया भर्ती, पीड़ित महिला का पड़ोसी से चल रहा था विवाद, तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग, खेकड़ा कोतवाली के लाइनपार बस्ती का मामला।

 

➡अयोध्या- गोसाईगंज से सपा प्रत्याशी अभय सिंह गिरफ्तार, पूर्व विधायक अभय सिंह के 4 समर्थक भी गिरफ्तार, महाराजगंज पुलिस ने उनके आवास राजेपुर से पकड़ा, कबीरपुर चौराहे पर भाजपा प्रत्याशी समर्थकों से हुई थी झड़प, महराजगंज थाने में भी हुआ था जमकर पथराव, सपा समर्थकों पर थाने में पथराव करने का आरोप।

 

➡रायबरेली- गृहमंत्री अमित शाह आज करेंगे जनसभा, ऊंचाहार और सदर विधानसभा में जनसभा, प्रियंका गांधी आज नुक्कड़ सभाएं और रोड शो, असदुद्दीन ओवैसी और बाबू सिंह कुशवाहा की जनसभा, BSP महासचिव सतीश मिश्र की बछरावां में जनसभा, बीजेपी सांसद राजवीर सिंह खीरों में करेंगे जनसभा।

 

➡आगरा- ताज प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 3 दिन ताजमहल में निशुल्क प्रवेश मिलेगा, मुगल शहंशाह का 3 दिवसीय उर्स मनाया जाएगा, 27,28 फ़रवरी 1 मार्च तीन दिवसीय होगा उर्स, उर्स पर पर्यटकों को निशुल्क मिलेगा ताज में प्रवेश, ASI अधीक्षण पुरातत्वविद ने दी जानकारी।

 

➡बांदा- शहर के एक होटल में अनोखा नजारा देखने को मिला, एक दर्जन से ज्यादा नवविवाहित जोड़े होटल पहुंचे, शादी की रस्मों को बीच में छोड़कर सभी पहुंचे होटल, सभी नवविवाहित जोड़ों ने मतदान करने की अपील की, कार्यक्रम में जनपद के सभी आलाधिकारी रहे मौजूद।

 

➡बांदा- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बांदा दौरा आज, मटौध मंडी हेलीपैड पर 12:45 पर उतरेंगे अमित शाह, भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को करेंगे संबोधित, जनसभा के बाद 1:45 पर रायबरेली ऊंचाहार जाएंगे, मटौध मंडी स्थल पर होगी अमित शाह की जनसभा।

 

➡आगरा- डायरेक्ट ट्रांसफर बेनिफिट धनराशि का मामला, बीएसए ने बीईओ और 85 शिक्षकों को जारी किया नोटिस, 19 फरवरी तक सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी, 31171 विद्यार्थियों को नहीं मिली 1100 रुपये की धनराशि, 21 फरवरी को बंद हो जाएगा वेब पोर्टल।

 

➡संभल- महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला के देवर ने ही की थी हत्या, प्रेम संबंध में बाधक बन रही थी महिला, गांव की महिला से थे देवर के प्रेम सम्बंध, पुलिस ने आरोपी देवर को किया गिरफ्तार, थाना क्षेत्र के गांव कौआखेड़ा का मामला।

 

➡एटा- अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी ना होने पर हत्या, विवाहिता के ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप, महिला का शव बेड पर छोड़कर ससुराली जन फरार, पुलिस ने मृतिका के शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस, एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के नगला सेवा का मामला।

 

➡बागपत- RSS नेता के बेटे की मौत का मामला, मौत के मामले की हापुड़ पुलिस करेंगी जांच, RSS के खंड संचालक श्रीनिवास के बेटे की हुई थी मौत, मौत के मामले में 5 पुलिस कर्मियों पर हुआ था केस, बिनौली थाना क्षेत्र के रंछाड़ गांव का था मामला।

 

➡रायबरेली- BSP राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र का दौरा आज, एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली रहेंगे सतीश चंद्र मिश्र, बछरावां विधानसभा में जनसभा को करेंगे संबिधित, आज सुबह 11 बजे बछरावां पहुंचेंगे सतीश चंद्र मिश्र।

 

➡बागपत- बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट, युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर की लूट, कपड़ा बेचने के बहाने घर में घुसे थे बदमाश, 10 हजार रुपए की नगदी लूटकर हुए फरार, खेकड़ा क्षेत्र के नालापार बस्ती की वारदात।

 

➡संभल- बाल्मीकि समाज की बेटी की बारात में पुलिस सुरक्षा , बाल्मीकि समाज को शादी में था व्यवधान का था खतरा, प्रार्थना पत्र देकर बारात चढ़त के दौरान मांगी थी सुरक्षा, धनारी थाना क्षेत्र के गांव मुड़ैना का मामला।

 

➡संभल- ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने का मामला, इलाज के दौरान घायल युवक की मौत, गंगा स्नान को जा रहे थे 50 से 60 लोग, दो से तीन दर्जन लोग हुए थे घायल, जुनावई के महावा नदी के लावर पुल पर हादसा।

 

➡बरेली- प्लाईवुड कारोबारी की हत्या का खुलासा नहीं, सर्राफा कारोबारी की हत्या का भी नहीं हुआ खुलासा, दोनों हत्याकांड मामले में पुलिस के हाथ खाली, बहेड़ी,फतेगंज पश्चिमी में हुए थे व्यापारी हत्याकांड।

 

➡बांदा- सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल पहुंचेंगे बांदा, 12 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे सपा प्रदेश अध्यक्ष, नरैनी विधानसभा के अतर्रा में करेंगे जनसभा, हिंदू इंटर कॉलेज अतर्रा में होगी जनसभा।

 

➡सुल्तानपुर- बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगमन आज, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे जनसभा, नगर के खुर्शीद क्लब मैदान में जनसभा, सुबह 11 बजे जनसभा को करेंगे संबोधित।

 

➡रायबरेली- अनियंत्रित होकर कार खाई में पलटी, कार सवार एक की मौके पर ही मौत, एक व्यक्ति की हालत गंभीर कराया गया भर्ती, बछरावां थाना क्षेत्र के कन्नावा के पास की घटना।

 

➡बाराबंकी- लापता मासूम बच्ची का मिला शव, बच्ची का शव पानी भरे गड्ढे से मिला, बच्ची का शव देख परिजनों में मचा कोहराम, मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र बल्लोपुर का मामला।

 

➡सहारनपुर- महिला की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा, देशराज और जय चंद को आजीवन कारावास, 20-20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।

 

➡बाराबंकी- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बाराबंकी दौरा, आज 3.15 बजे पहुंचेंगे अखिलेश यादव, सपा प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे जनसभा।