*फ़िरोज़ाबाद, थाना टुण्डला:- 08 शातिर बदमाशों द्वारा एक दूध-कारोबारी संतोष यादव का अपहरण कर ₹ 1,00,000/- की फिरौती माँगे जाने की सूचना को गंभीरता से लेकर 24 घण्टे के भीतर अपहृत की सकुशल बरामदगी, 05 बदमाश गिरफ़्तार*
दिनांक 14.Apr.2021 को श्रीमती मंजू यादव ने थाना टूण्डला पर सूचना दी कि कई बदमाशों ने उनके भाई संतोष यादव का अपहरण कर लिया है, और एक लाख की फिरौती माँग रहे हैं। इस पर तत्काल मुक़दमा दर्ज कर चार टीमों को लगाया गया। टीमों के द्वारा सर्विलांस व फ़ील्ड वर्क करते हुए न केवल दुग्ध-कारोबारी संतोष यादव को सकुशल बरामद किया बल्कि आगरा व फ़िरोज़ाबाद निवासी 05 शातिर बदमाशों को भी अवैध असलाह व कारतूस के साथ गिरफ़्तार कर लिया है।
*अपहरण कर्ताओं की गिरफ़्तारी:-* आशीष पौनिया, अंकित पौनिया, बबलू खान, सचिन सोलंकी और अवनीश बघेल.
*फ़रार अभियुक्तगण:-* अंकित शर्मा, मधुर बंसल, थान सिंह की गिरफ़्तारी शेष है।
*बरामदगी:-*
🌑घटना में प्रयुक्त डस्टर कार
🌑धटना में प्रयुक्त टाटा टिगोर कार.
🌑घटना में प्रयुक्त 01 अदद रस्सी व 01 अदद डण्डा
🌑अपहृत संतोष यादव का मोबाइल फ़ोन:- 01 अदद.
🌑अवैध असलाह:- 02 तमंचा और 10 कारतूस.






More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-