गोरखपुर न्यूज़
*हाईवे पर बर्थडे पार्टी करने वालेे 4 लड़कों को सता रहा UP पुलिस का डर, कोर्ट में दी सरेंडर की अर्जी*
*गोरखपुर*/गोरखपुर चिलुआताल थाना क्षेत्र के कालेसर-जंगल कौड़िया हाइवे पर सफारी गाड़ी की बोनेट पर असलहा रखकर बर्थ डे मनाने वालों को अब पुलिस से अनहोनी का डर सता रहा है। कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए चार युवकों ने अर्जी दी है और उनका कहना है कि पुलिस उनके साथ कुछ भी कर सकती है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही थी तो पुलिस के दबाव के चलते आरोपितों ने कोर्ट में समर्पण की इच्छा जताई है। पुलिस की ओर से भी कोर्ट में रिपोर्ट भेज दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार चिलुआताल क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी तेज मणि त्रिपाठी, उनके भाई पंकज मणि त्रिपाठी, सुधीर सिंह और अमित सिंह ने कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो के आधार पर केस दर्ज किया था। केस दर्ज करने के कुछ देर बाद ही पुलिस ने सफारी की पहचान कर उसे थाने लेकर चली आई। इसके बाद ही आरोपितों की भी पहचान हो गई।
पता चला कि 22 अक्तूबर 2020 का बर्थडे पार्टी का यह वीडियो है। पुलिस ने अभिभावकों से संपर्क किया तो उन्होंने इसकी जानकारी होने से ही इंकार कर दिया। पुलिस आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही थी कि चारों ने मंगलवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया पुलिस के दबाव के चलते आरोपित सामने आए है।
प्रियंका पांडेय।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-