वाराणसी
शक्ति की उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्रि सात अक्तूबर से शुरू होगा। आश्विन महीने के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक देवी के नौ रूपों की पूजा की जाएगी। इस पर काशी के ज्योतिषशास्त्री व काशी विद्वत परिषद का कहना है कि देवी का आगमन इस बार झूले पर और गमन हाथी पर होगा। झूले पर माता का आगमन आपदा के संकेत दे रहा है। महाष्टमी 13 और महानवमी 14 अक्तूबर को है, जबकि 15 को दशहरा मनाया जाएगा। इसी पर पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश हर बार की तरह साडी सुरक्षा का जिम्मा अपने सर पर लिया है।
सभी चौकी में लगेगा पंडाल!
प्रतिपदा तिथि में घट स्थापना के साथ ही देवी के नवरात्र पूजन और अनुष्ठान शुरू होंगे। इस बार मां दुर्गा बृहस्पतिवार को झूले पर सवार होकर आ रही हैं। झूले पर आगमन का फल मृत्यु तुल्य कष्ट कहा गया है। दुर्गा जी का प्रस्थान शुक्रवार 15 अक्तूबर दशमी तिथि को हाथी पर होगा। यह अच्छी वृष्टि का सूचक होता है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराते हुए पूजा पंडाल स्थापित कराए जाएंगे। काशी जोन के आदमपुर में 22, लंका में 21, भेलूपुर में 19, कोतवाली में 18, चौक में 15, दशाश्वमेध में 14, लक्सा में नौ, चितईपुर व रामनगर में आठ-आठ पूजा पंडाल लगेंगे। वरुणा जोन में सिगरा में 22, चेतगंज में 20, कैंट में 17, मंडुवाडीह व सारनाथ में 14-14, शिवपुर में 13, जैतपुरा में 10, लालपुर-पांडेयपुर में सात पंडाल स्थापित होंगे। साथ ही इन सभी में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ