December 6, 2025

वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी प्रेस विज्ञप्ति-

Spread the love

*वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी*

 

*प्रेस विज्ञप्ति*

 

उपाध्यक्ष महोदय द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम मे वाराणसी विकास प्राधिकरण वाराणसी की संयुक्त प्रवर्तन टीम द्वारा आज दिनाँक 06-08-2022 को अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही संपादित की गयी।

 

*अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही*

 

*वार्ड- रामनगर*

 

रामनगर वार्ड के अंतर्गत ग्राम-कोदोपुर, कटेसर पर श्री संतोष पाण्डेय व वगैरह विकासकर्ता द्वारा बिना ले-आउट स्वीकृत कराये लगभग 05 बीघा में अवैध प्लाटिंग विकसित की गयी थी। थाना- रामनगर के अंतर्गत लगभग 08 करोड़ मूल्य की भूमि की अवैध प्लाटिंग का प्रवर्तन टीम एवं थाना-रामनगर के सहयोग से ध्वस्तिकरण कराया गया।

 

*क्षेत्रीय जोनल अधिकारी – श्री अनिल कुमार दुबे एवं देवचन्द्र राम (ज़ोनल अधिकारी)*

*क्षेत्रीय अवर अभियंता – श्री संजय तिवारी*

 

उपाध्यक्ष महोदया द्वारा आमजनमानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आऊट अथवा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण न करें, अन्यथा की दशा में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी।