December 8, 2025

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण-अजय मिश्रा

Spread the love

‼ *आज दिनांक 07.10.2021 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण* ‼

 

1- *अलीगढ़ पुलिस द्वारा बैंक, एटीएम, वित्तीय प्रतिष्ठान आदि की सघन चेकिंग की गयी* एवं बैंकों के आस-पास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी ।

 

2- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना रोरावर पुलिस टीम द्वारा चोरी के 60000/- रुपये सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार ।

 

3- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना क्वार्सी पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल बरामद ।

 

4- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना क्वार्सी पुलिस टीम ने 01 शातिर लुटेरा किया गिरफ्तार, कब्जे से लूट का मोबाइल फोन VIVO व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद ।

 

5- *ऑपरेशन आवारा* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 78 व्यक्तियों के खिलाफ की विधिक कार्यवाही।

 

6- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 27 वांछित/वारंटी अभियुक्त किये गिरफ्तार।

 

7- ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले *374 वाहनों का ई-चालान/ चालान कर 68,500/- रूपये शमन शुल्क* वसूला गया । *ऑपरेशन तिकड़ी* के तहत- 46, *ऑपरेशन नकेल* के तहत रेड लाइट का उल्लघंन करने वाले के विरूद्ध चालान-172, बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने पर- 18 चालान, बिना हेलमेट के कारण कुल 186 वाहनों के चालान, फॉल्टी नं प्लेट के कुल 17 वाहनों के चालान।

 

8- अग्निशमन केन्द्र बन्नादेवी पर उपस्थित समस्त कर्मचारियों द्वारा मोटर फायर इंजन द्वारा मॉनीटर ब्रांच को चलाने का बारी-बारी से अभ्यास किया गया । अग्निशमन केन्द्र अतरौली पर उपस्थित समस्त कर्मचारियों द्वारा पम्प ड्रिल की गयी, जिससे अग्नि दुर्घटना में त्वरित गति से कार्यवाही सम्पादित की जा सके । प्रभारी अग्निशमन केन्द्र तालानगरी व गभाना द्वारा मैसर्स विजय केमिकल्स इण्डस्ट्रीज एरिया सेक्टर-2 तालानगरी अलीगढ़ का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया एवं अग्निशमन उपकरणों को चलाये जाने व रख-रखाव का प्रशिक्षण दिया गया ।