” आपकी नजर से ”
वाराणसी : योगगुरु बाबा रामदेव ने MVD INDIA NEWS को बताया कि राम मंदिर मुद्दे पर समझौता का दौर निकल चुका है है । अब एक ही विकल्प है , संसद में कानून ले आओ मंदिर जल्द बनाओ । अभी नहीं तो कभी नहीं , इसी पर हमें काम करना है । दो दिनी प्रवास पर बनारस आए बाबा रामदेव ने मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम में मीडिया से मुखातिब हो कर जानकारी
दिया । उन्होंने अयोध्या में विहिप द्वारा बुलाई जा रही धर्म सभा और इसे लेकर दूसरे पक्ष की आकांक्षाओं पर बोलते हुए जानकारी दिया कि धर्म संसद मात्र संसद पर दबाव बनाने के लिए नहीं है । सुप्रीम कोर्ट से इतना विलंब हो रहा है कि लोगों के सब्र का टूट गया है । संसद संविधान और लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है । भगवान श्रीराम हिंदू-मुस्लिम , दोनों के पूर्वजों हैं । सरकार यदि राम मंदिर के मुद्दे पर संसद में कानून लाती है तो कोई विरोध की हिम्मत नहीं जुटा पाएगा , क्योंकि इस देश में राजनीतिक दलों का परस्पर विरोध हो सकता मगर राम का कोई विरोध इस राष्ट्र में नहीं है ।
हिंदुस्तान में हिंदू व मुसलमान को कोई खतरा नहीं है क्योंकि अहिंसा व प्रेम हमारी संस्कृति का मूल तत्व हैं । इसलिए मजहबी उन्माद राष्ट्र में नहीं है लेकिन यदि राम मंदिरनहीं बना तो देश में सांप्रदायिक माहौल जरूर गरमाएगा ।
बाबा रामदेव ने इस बात पर जोर दिया कि मंदिर बनाने के लिए अध्यादेश या कानून , संसद में तुरंत बनना चाहिए । 25 वर्ष से ज्यादा समय बीत गए गंभीर संघर्ष के और सैकड़ों वर्ष बीत गए इस पूरे मुकदमे के , आखिर अब नहीं तो कब ये निर्णय होगा । इसलिए संसद ही अब अंतिम आस है । सुप्रीम कोर्ट की अपनी हद है । सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कह चुके हैं कि संसद इस बात के लिए स्वतंत्र है और संविधान ने उसे अधिकार
दिया है ।
राजनीतिक बयानबाजी के गिरते स्तर पर बाबा रामदेव ने कहा कि राजनीति में संस्कृति व संस्कार क्षीण हो रहा है । सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को बहुत गंभीरता से सोचना चाहिए । राजनिति में जो भी बड़े लोग है उन्हें सबसे पहले खुद विचार करना चाहिए । शिखर पर जो लोग हैं वे अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें तो शालीनता बनी रहेंगी । काला धन भारत वापस लाए जाने और राहुल-राफेल मुद्दे से बाबा रामदेव ने कन्नी काट ली । उन्होंने ने कहा कि राजनीति में एक दूसरे पर छींटाकशी होती रहती है । मैं पक्ष-विपक्ष के मुद्दों में नहीं पड़ना चाहता हूँ । मैं सर्वदलीय और निर्दलीय हूं । मैं न किसी के पक्ष में हूँ न विपक्ष में हूँ मैं निष्पक्ष हूं ।
बाबा रामदेव ने आज सुबह गंगा पार रेती में पतंजलि परिधान के लिए विज्ञापन फिल्फ की शूटिंग की । उन्होंने ने बताया कि पतंजलि परिधान का शोरूम दिसंबर तक बनारस में खुल जाएगा । इसमें तीन ब्रांड व 300 वेरायटी होंगी ।
सियाराम मिश्रा……..



More Stories
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza
Cara Melihat Tren Performa Klub dari Data Pertandingan: Jangan Cuma Lihat Menang atau Kalah