पत्र सूचना शाखा
(मुख्यमंत्री सूचना परिसर)
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0
मुख्यमंत्री ने मुरैना, म0प्र0 में एक सड़क दुर्घटना में प्रदेश पुलिस कर्मियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया
अधिकारियों को म0प्र0 सरकार के अधिकारियों से समन्वय कर घायल पुलिस कर्मियों के उपचार की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश
हादसे में दिवंगत पुलिस कर्मियों के पार्थिव शरीर को उनके गृह जनपद तक लाने की व्यवस्था कराएं
सभी प्रभावितों को अनुमन्य सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश
लखनऊ: 06 अक्टूबर, 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मुरैना, मध्य प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में प्रदेश पुलिस कर्मियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मध्य प्रदेश सरकार के अधिकारियों से समन्वय करते हुए इस दुर्घटना में घायल हुए पुलिस कर्मियों के उपचार की समुचित व्यवस्था कराएं। इस हादसे में दिवंगत हुए पुलिस कर्मियों के पार्थिव शरीर को उनके गृह जनपद तक लाने की व्यवस्था कराएं। उन्होंने सभी प्रभावितों को अनुमन्य सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
——





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-