December 11, 2025

महिला मुंशी का मोबाईल छीन भागा बदमाश, घटना कैंट थाना के कचहरी इलाके की, पुलिस कर रही जांच-

Spread the love

*महिला मुंशी का मोबाईल छीन भागा बदमाश, घटना कैंट थाना के कचहरी इलाके की, पुलिस कर रही जांच*

 

 

शबा फारूकी पुत्री मैनुद्दीन निवासिनी पुराना वरुणा पुल नित्य की भांति आज सुबह 11 बजे पैदल ही घर से कचहरी जा रही थीं, शास्त्री घाट मोड़ पर साइकिल सवार बदमाश महिला का मोबाईल छीनकर कचहरी की तरफ़ भागने लगा, जनता जनार्दन से एक युवक ने अदम्य साहस का परिचय देते साइकिल सवार बदमाश का पीछा किया, अपने पीछे युवक को दौड़ाता व घिरता देख बदमाश साइकिल फेंक कर भीड़भाड़ का लाभ लेते हुए फरार हो गया, अधिवक्ता संग पीड़ित युवती ने कैंट पुलिस को लिखित तहरीर दी, कैंट पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है