भारतीय नौसेना ने मछली मारने वाली एक नाव से क़रीब 3,000 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ बरामद किया है.
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि संदेह है कि इन मादक पदार्थों का स्रोत अरब सागर के आसपास का कोई देश है.
उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सुवर्णा ने अरब सागर में निगरानी गश्त के दौरान एक मछली पकड़ने वाले नाव को समुद्र में संदिग्ध अवस्था में चक्कर लगाते पाया.
इसके बाद नौसेना ने नाव की जांच के लिए बोर्डिंग और तलाशी अभियान चलाया जिसमें 300 किलोग्राम से अधिक के नशीले पदार्थ पकड़े गए.
हालांकि उन्होंने उस स्थान की सटीक लोकेशन नहीं बताई जहां नाव को पकड़ा गया.
प्रवक्ता ने बताया कि नाव को उसके चालक दल के साथ आगे की जांच के लिए पास के कोच्चि बंदरगाह ले जाया गया है.
उनके अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त किए गए माल की कीमत 3,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है.
प्रवक्ता के मुताबिक़, मात्रा और कीमत दोनों लिहाज़ से नौसेना के लिए यह एक बड़ी सफलता है. यह इसलिए भी अहम है कि इस कार्रवाई के बाद अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के रास्ते में रुकावट आ गई है. यह रास्ता पश्चिम में मकरान तट से निकलकर भारत, मालदीव और श्रीलंका की ओर जाता है.





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-