February 9, 2026

*बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, पिता ने कर लिया मर्डर प्लान*

Spread the love

21 फरवरी से लापता चल रहे बरेली के दो भाइयों की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। खुलासा करते हुए पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि फरीदपुर निवासी युवक धीरेंद्र अपने रिश्ते के भाई भूपेंद्र के साथ शाहजहांपुर में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, जहां युवती के पिता ने उसे बेटी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। उसी रात में बेटे के साथ मिलकर दोनों भाइयों की रस्सी से गला घोटकर हत्या की और शव को नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों के शव रामगंगा नदी से बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए है।

एसपी ग्रामीण डॉ. संसार सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला एमए का छात्र भूपेंद्र और उसका फुफेरा भाई वीरेंद्र 21 फरवरी से लापता हो गए थे। दोनों के परिजनों ने बरेली के फरीदपुर थाने में दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी को गंभीरता से लेते हुए तलाश की तो जो कहानी निकल कर सामने आई उसे सुनकर सभी हैरान रह गए।