December 9, 2025

बाहुबली बृजेश सिंह उर्फ अरुण कुमार सिंह को 21 साल पुराने गाजीपुर के उसरी चट्टी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत दी-

Spread the love

बाहुबली बृजेश सिंह उर्फ अरुण कुमार सिंह को 21 साल पुराने गाजीपुर के उसरी चट्टी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत दी है। ये आदेश जज अरविंद कुमार मिश्रा ने दिया है।

 

बृजेश सिंह के एडवोकेट सूरज सिंह ने कहा, “बृजेश पर सिर्फ 3 केस में ट्रायल चल रहा है। 2 मामलों में पहले ही जमानत मिल चुकी है। सिर्फ यही एक मुकदमा था, जिसमें जमानत नहीं मिली थी।” बृजेश 14 साल से जेल में है। फिलहाल, वह वाराणसी सेंट्रल जेल में बंद थे। गुरुवार शाम उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।