बहराइच रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान SP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा:
बहराइच के दोनों परिवारों से मिलने जा रहा हूं।
लखीमपुर में जो हादसा हुआ था कल वहां के परिवारों से मिला था।
सुप्रीम कोर्ट ने जो नोटिस दिया है सरकार को उससे उम्मीद बनी है कि सभी परिवार के लोगों को न्याय मिलेगा।
सरकार को दिखाना चाहिए। बड़े-बड़े विज्ञापन सरकार देती है। कि ये सरकार दमदार सरकार है। दमदार सरकार को गरीबों के साथ खड़ा होना चाहिए। जिन्हें न्याय चाहिए दमदार सरकार उनके साथ खड़ी दिखाई दे।
लेकिन इधर जो देखने को मिल रहा है, जो समन भेजना वो खानापूर्ति करना है।
सुप्रीम कोर्ट के बाद कुछ सरकार जागी है। अब देखना है कि जांच क्या होगी। हमें उम्मीद है कि न्याय मिलेगा।
क्या यही तरीका पहले था कि समन के साथ फूल भेजे जा रहा हो। गुलदस्ता भेजा जा रहा है।
जो गृह राज्य मंत्री हैं कोई भी अधिकारी उन्हें पहले पूछताछ करने जाएगा तो सैल्यूट मार कर आएगा और सैल्यूट मार कर वापस जाएगा।
समाजवादी पार्टी की मांग है जिन लोगों की जान गई है गाड़ी के चढ़ने से। गृह राज्य मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए अपने पद से।
जो गृह राज्य मंत्री हैं उनका नेपाल से पुराना रिश्ता है। अगर उनका पुराना इतिहास देखेंगे जैसा कि उन्होंने भाषण में कहा। कि सांसद और विधायक ना समझो मुझे कुछ और समझो। समझ लीजिए नेपाल से उनका कैसा रिश्ता है पहले से।
क्योंकि अगर यह सूचना आप के माध्यम से आ रही है कि वह नेपाल भाग गया उनका लड़का अब तो भारत सरकार को देखना पड़ेगा। अब हमें उम्मीद है कि भारत सरकार भी हस्तक्षेप करेगी और आरोपी मंत्री के बेटे को नेपाल से पकड़कर लाएगी।
भारतीय जनता पार्टी सरकार का काम करने का तरीका अलग है। भारतीय जनता पार्टी का कोई अगर अपराध करेगा तो सरकार उसे बचाएगी। जो अपराधी भाजपा में है उसका सम्मान होगा। गुलदस्ता दिया जाएगा। समन तो बहाना है। गुलदस्ता देकर उसका स्वागत करेगी पुलिस।
क्या उत्तर प्रदेश में नहीं देखा हमने। गोरखपुर में जिन पर हत्या के आरोप लगे वह पुलिसकर्मी फरार हैं। तमाम ऐसे उदाहरण हैं। न जाने पुलिस ने कितनों के घुटने पर गोली मार दी। इन मामलों में उत्तर प्रदेश सरकार पर प्रश्न चिन्ह लगता है।
न्याय मिलना भाजपा सरकार में मुश्किल है।
जिस तरह का तरीका भारतीय जनता पार्टी का है न्याय मिलना मुश्किल है।
अभी वीडियो जो आ रहे है। जो जानकारी ग्राउंड से मिल रही है। इसी ओर इशारा कर रहे हैं कि गृह राज्य मंत्री के बेटे इसमें शामिल थे। उन्होंने ही किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का काम किया है।
भारतीय जनता पार्टी और नैतिकता। क्या सवाल आप पूछ रहे हो? यह सवाल आपको पूछना ही नहीं चाहिए।
चाल चरित्र और चेहरे वाली पार्टी का सब कुछ उजागर हो गया। देखा नहीं विज्ञापन आपने दमदार सरकार। सरकार दमदार नहीं है।
किसानों के न्याय के लिए लगातार लड़ती रहेगी समाजवादी पार्टी। और मुझे उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट ने जो संज्ञान लिया है। पीड़ित परिवारों को न्याय मिलेगा।
प्रचार ही भाजपा का विकास है। सपा सरकार बनने पर करोड़ों की मदद की जाएगी किसान परिवारों की।
यह सरकार सब कुछ छुपाना चाहती है। लोकतंत्र तब मजबूत होगा जब सच कुछ उजागर होगा।
समाजवादी पार्टी लगातार जो अन्याय हो रहा है उसके खिलाफ संघर्ष करेगी और रणनीति बनाकर आगे का काम करेगी।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-