वाराणसी : बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का 100 दीक्षान्त समारोह 22 नवंबर को आयोजित है । इसमें जहां स्नातक व स्नातकोत्तर उत्तीर्ण छात्र- छात्राओं को उपाधियां दी जाएंगी , वहीं वैज्ञानिक प्रो. के विजयराघवन को डी.एससी आनरिसकाजा व पं. राजन-साजन मिश्र को डी.लिट की मानद उपाधि से नवाजा जाएगा ।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा.राजेश सिहं ने MVD INDIA NEWS को बताया कि शुक्रवार को केएन उडप्पा सभागार में कुलपति प्रो. राजेश भटनागर की अध्यक्षता में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय विद्वत परिषद की बैठक हुई । इसमें भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो.के विजयराघवन को डी-एससी ( डां. आँफ साइंस ) आनरिसकाजा की मानद उपाधि व ख्यात शास्त्रीय गायक पं. राजन एवं पं. साजन मिश्र को डी.लिट की मानद उपाधि प्रदान करने का अनुमोदन किया
गया हे । बैठक में कुलसचिव डा. नीरज त्रिपाठी सहित विद्वत परिषद की ओर से मानद उपाधियों को अनुमोदित कर दिया गया । अधिकारियों के अनुसार स्वतंत्रता भवन सभागार में प्रस्तावित समारोह की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है । इस बार प्रख्यात वैज्ञानिक एवं नेशनल रिसर्च प्रोफेसर डा. रघुनाथ अनंत माशेलकर दीक्षांत भाषण देंगे ।



More Stories
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza
Cara Melihat Tren Performa Klub dari Data Pertandingan: Jangan Cuma Lihat Menang atau Kalah