बंदूक का लाइसेंस मिलने के बाद सलमान खान ने खरीदी बुलेटप्रूफ गाड़ी, कीमत कर देगी हैरान____
Salman Khan Bulletproof Car: बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खानन (Salman Khan) को धमकी मिलने के बाद एक्टर ने बंदूक का लाइसेंस हासिल किया और अब उन्होंने अपने लिए एक नई बुलेटप्रूफ कार खरीदी है, जिसकी कीमत आपको चौंका सकती है|
ऐसा लगता है कि सलमान खान (Salman Khan) को हाल ही में मिली मौत की धमकी से खान परिवार काफी सदमे में आ गया है. सलमान खान को हाल ही में बंदूक रखने का लाइसेंस मिल गया है. अपने परिवार को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) और उसके गिरोह से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सुपरस्टार ने मदद के लिए मुंबई पुलिस से संपर्क किया था, जिस वजह से उन्हें बंदूक रखने का लाइसेंस मिला और अब खबर आ रही है कि एक्टर ने अपनी सुरक्षा को और कड़ी बनाने के लिए एक नई बुलेटप्रूफ कार भी खरीद ली है|
सलमान की बुलेटप्रूफ गाड़ी____
रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में एयरपोर्ट के दौरे के दौरान सलमान खान (Salman Khan) को एक नई टोयोटा लैंड क्रूजर कार में पहुंचते देखा गया था. माना जाता है कि कार की कीमत तकरीबन 1.50 करोड़ रुपए है, इस कार के पूरी तरह से बुलेटप्रूफ होने की उम्मीद है. एयरपोर्ट पर सुपरस्टार सलमान जैसे ही पहुंचे उनका वीडियो वायरल हो गया क्योंकि वो इस बार अपनी नई कार में एयरपोर्ट पहुंचे थे. वीडियो में दिख रहा है कि सलमान की सुरक्षा के लिए उनके साथ सुरक्षाकर्मियों की भीड़ लगी हुई थी. सलमान खान भी वीडियो में काफी सीरियस नजर आ रहे थे|





More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-