May 11, 2026

फतेहपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत को लेकर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड-

Spread the love

फतेहपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत को लेकर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड। मजिस्ट्रियल जांच के आदेश।

 

इस पूरे मामले पर राजेश सिंह (एसपी फतेहपुर) ने बताया है कि थाना कोतवाली पर कल एक व्यक्ति पर अभियोग पंजीकृत किया गया था. आरोपी के पास से 14 एटीएम कार्ड भी मिले थे और सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त हुई थी. आरोपी से पूछताछ की जा रही थी. उन्होंने आगे बताया कि आज सुबह आरोपी की तबीयत खराब हो गई और उसे फौरन जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन वहां डांक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

आपको बता दें कि इस पूरे मामले में मृतक की मां की तहरीर पर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इस केस में इंस्पेक्टर,चौकी इंचार्ज सहित अज्ञात तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किय गया है. आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 384, 342 और SC/ST Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।