May 10, 2026

दबिश देने आयी UP पुलिस की फायरिंग में ज्येष्ठ प्रमुख की पत्नी को गोली लगने से मौत, भारी पुलिस फोर्स तैनात-

Spread the love

उत्तराखंड : दबिश देने आयी UP पुलिस की फायरिंग में ज्येष्ठ प्रमुख की पत्नी को गोली लगने से मौत, भारी पुलिस फोर्स तैनात

उत्तराखंड में उधम सिंह नगर जिले के जसपुर ज्येष्ठ उपप्रमुख की पत्नी पर गोली चली है। यह गोली पुलिस के फायरिंग करने पर लगी। जानकारी के मुताबिक, ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद पुलिस कुंडा थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में दबिश के लिए आई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस की फायरिंग के दौरान जसपुर ब्लाक के ज्येष्ठ प्रमुख गुरुताज भुल्लर की पत्नी गुरप्रीत कौर को गोली लग गई, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसकी मौत हो गई। परिजनों समेत अन्य ग्रामीणों ने कुंडा चौराहे पर जाम लगाया है।