December 4, 2025

थाना मिर्जामुराद पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल के साथ अभियुक्त मनीष यादव को किया गिरफ्तार, निशानदेही पर एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल बरामद-

Spread the love

*कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण*

*प्रेस नोट*

*दिनांक-07.08.2022*

*थाना मिर्जामुराद पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल के साथ अभियुक्त मनीष यादव को किया गिरफ्तार, निशानदेही पर एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल बरामद*

पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बड़ागांव के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 06.08.2022 को मिर्जामुराद पुलिस द्वारा काँवरिया लेन पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल से औराई की तरफ से आ रहे एक व्यक्ति को चोरी की मोटर साइकिल पैशन एक्सप्रो के साथ किया गिरफ्तार नाम पता पूछने पर अपना नाम मनीष यादव पुत्र राज कुमार यादव निवासी ग्राम दुबानी थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 22 वर्ष बताया । अभियुक्त के निशानदेही पर उसके घर से एक अन्य मोटरसाइकिल स्पेलेन्डर प्लस कि किया बरामद । उक्त के सम्बन्ध में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0186/2022 धारा 41/411/413/414 भा0द0वि0 में पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

* गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

1. मनीष यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी ग्राम दुबानी थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 22 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरण-*

1. वाहन सं0 UP63Y0492 चे0न0 MBLJA12AEFGM02687 व इं0न0 JA12ABFGM08814 पैशन-प्रो ।

2. वाहन संख्या UP65DR5181 चेचिस न0 MBLHAW086KHK14617 व इं0न0 HA10AGKHKE 6132 हिरो स्पलेण्डर प्लस ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

उ0नि0 उमेश चन्द्र विश्वकर्मा, उ0नि0 विरेन्द्र कुमार, का0 मुमताज, का0 राजेश कुमार थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी ग्रामीण ।

 

 

*सोशल मीडिया सेल*

*जनपद वाराणसी*

*ग्रामीण।*