वाराणसी। पीएम मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर रहें। इस दौरे पर पीएम मोदी ने एक ऐसा काम किया जिसका बनारस की जनता ने ये कहकर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी बनारस में आने के बाद सबसे पहले मल्टी मॉडल टर्मिनल पहुंचे, जहाँ उन्होंने टर्मिनल का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने जैटी पर कदमताल करते हुए विकास कार्यों का निरिक्षण किया। निरिक्षण करने के बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया की वहां खड़े सभी लोग कुछ देर के लिए शांत हो गए।

दरअसल मोदी जब जैटी का निरिक्षण कर रहे थे तो उन्होंने वहाँ हुए विकास कार्यों को पूरी बारीकी से जाना और परखा। इस दरम्यान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौजूद रहें। निरिक्षण के बाद सभी लोग जनसभा स्थल जाने के लिए हेलीकाप्टर की बढ़ें लेकिन पीएम मोदी के कदम वहीँ रूक गए। अचानक पीएम मोदी ने अपने सर पर पहनी हुई हेलमेट निकाली और बगल में खड़े व्यक्ति को थमा दिया।
ये भी पढ़ें :- #Varanasi: #kashikayakalp: जानिए, बनारस में क्या कहाँ PM MODI ने अपने भाषण में
उसके बाद पीएम मोदी गंगा की ओर चल दिए और दोनों हाथ जोड़ कर माँ गंगा को प्रणाम करने लगे। पीएम मोदी इस दरम्यान बिल्कुल शांत दिखे उन्होंने लगभग दो मिनट से ज्यादा गंगा को प्रणाम किया और कुछ प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने हाथ उठाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया।

पीएम मोदी के इस काम को जब वहां खड़े लोगो ने देखा तो पहले तो लोग उनके साथ बिल्कुल शांत दिखे लेकिन जैसे ही मोदी गंगा माँ से प्रार्थना कर खाली हुए लोगो ने एक साथ हर हर महादेव के साथ हर हर गंगे के उद्घोश के साथ उनका स्वागत किया।




More Stories
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza
Cara Melihat Tren Performa Klub dari Data Pertandingan: Jangan Cuma Lihat Menang atau Kalah