December 15, 2025

जरमुंडी की सुनीता ने BPSC में सफलता हासिल की- सुशील झा

Spread the love

दुमका :- (झारखंड)

– – – – – – – – – – – – –

 

*जरमुंडी की सुनीता ने BPSC में सफलता हासिल की*

⏸ जिले के जरमुंडी बाजार के ब्राह्मण टोला निवासी सुनीता कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग में 169वां रैंक लाकर अपने परिवार का मान बढ़ाया ।

 

⏸ पहले प्रयास में ही सफलता प्राप्त सुनीता , अपने अधिवक्ता पिता श्री रमाकांत पत्रलेख और माता कंचन देवी की होनहार पुत्री हैं ।

 

⏸ बचपन से ही मेधावी रह चुकी सुनीता हंसडीहा नवोदय विद्यालय से इंटर करने के बाद पटना यूनिवर्सिटी से स्नातक की थी ।तत्पश्चात शांतिनिकेतन से बी.एड.की डिग्री हासिल की ।

 

⏸ पटना यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी सुनीता ने अपने बी.पी.एस.सी. की सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत , खुद पर भरोसा , अपने माता-पिता के अलावे परिवार के सभी सदस्यों को माना है ।

 

⏸ बी.पी.एस.सी.में कामयाबी हासिल कर चुकी सुनीता ने पटना में Sub Election Officerके पद पर योगदान दिया है ।

 

⏸ सुनीता की इस कामयाबी से उनके परिवार के सभी लोग खुश हैं ।

 

 

सुशील झा