*छपरा में 2 लोगों की संदिग्ध मौत 10 गंभीर रुप से बीमार, कई की आंख की रोशनी खत्म, मचा हड़कंप*
बिहार के छपरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक बार फिर 2 लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है। वहीं 10 लोग गम्भीर रूप से बीमार है। इनमें कई लोगों के आंख की रोशनी खत्म हो गई है। है। घटना जिले के मकेर थाना क्षेत्र के भाथा फुलवरिया और परसा की बताई जा रही है।
इस घटना के पीछे जहरीली शराब के सेवन की बात सामने आ रही है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में स्वास्थ्य विभाग के टीम पहुंच गई है और गांव से प्रभावित लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।
पीड़ित लोगों की आंख की रोशनी कम हो गई है। स्थिति अधिक खराब होने के बाद 2 लोगों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती किया गया है। वहीँ बताया जा रहा है की 11 और लोग इलाज के लिए पीएमसीएच आ सकते हैं।
अस्पताल में आये कई लोगो ने बताया की गांव में पूजा थी और इसी दौरान शराब लाकर कई लोगों ने सेवन किया था। जिसमें अधिकांश लोगों की तबीयत बिगड़ गई है और दो लोगों की मौत हो गई है। वहीँ अस्पताल में पुलिस भी पहुँच गयी और पीडित कई लोगों से पुछताछ की है। हालाँकि इस मामले को लेकर अभी तक किसी अधिकारी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। फ़िलहाल इस घटना के बाद पुलिस और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।





More Stories
पटना में लगे ‘अतीक अहमद अमर रहे’ के नारे-
अतीक अशरफ हत्याकांड का असर यूट्यूबर पत्रकारों पर अब पड़ने लगा-
मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक 9 राज्यों में लू की चेतावनी जारी की-