October 16, 2026

चोरी की बोलेरो के साथ शंकरगढ़ पुलिस ने एक चोर को किया गिरफ्तार-

Spread the love

चोरी की बोलेरो के साथ शंकरगढ़ पुलिस ने एक चोर को किया गिरफ्तारl

 

शंकरगढ़ प्रयागराज।प्रयागराज कमिश्नरेट थाना शंकरगढ़ की पुलिस ने आज थाना क्षेत्र के बसहरा नहर पुलिया के पास से एक चोर को गिरफ्तार किया है।पूछताछ व तलासी में पुलिस को उसके कब्जे से बीलेरो स्पोर्ट जेड हरे रंग की कूटरचित बरामद किया है।जिसका नंबर यूपी32 ईटी1987 है।जानकारी के अनुसार पुलिस आयुक्त प्रभारी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में वाहन चोर करने वाले गैंग गिरोह पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान में थानाध्यक्ष शंकरगढ़ मनोज कुमार सिंह उप निरीक्षक ऋतुराज सिंह हेड कांस्टेबल राजेश सिंह यादव सिपाही सुखबीर सिंह के साथ क्षेत्र में गश्त भ्रमण कर रहे थे। तभी मुखबीर की खास सूचना पर बसहरा नहर पुलिया के पास एक बोलेरो को रोका संदेह होने पर चालक से कागजात मांगने पर वह आनाकानी करने लगा। सख्ती बरतने पर उसने वाहन चोरी की अपराध की गुनाह को कबूल करते हुए बताया कि बोलेरो चोरी की है।पूछताछ में उसने अपना नाम किशन पाल पुत्र राजेन्द्र पाल निवासी भगवतपुर मानपुर थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी बताया। पुलिस के मुताबिक चोरी की बरामद बोलेरो समेत आरोपी को थाने पर लाया गया।जहाँ उसके विरुद्ध 379/22 सम्बन्धित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की नियमानुसार विधिक कार्यवाही को पूरा किया गया।