December 8, 2025

गांवों में सचिवों के न पहुंचने से प्रधानों में नाराजगी,ब्लाक प्रधान संघ अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने बीडिओ को ज्ञापन देकर उठाई पुरजोर मांग- अजय मिश्रा

Spread the love

*08/10/2021 फतेहपुर :गांवों में सचिवों के न पहुंचने से प्रधानों में नाराजगी,ब्लाक प्रधान संघ अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने बीडिओ को ज्ञापन देकर उठाई पुरजोर मांग |*

*अध्यक्ष के साथ बीस गाँवो के प्रधानों ने बीडीओ का किया शाम 4 बजे तक इंतजार, बार बार बीडिओ रास्ते पर होने का देते रहे आश्वासन कहते रहे आ रहे हैं… आ रहे हैं | 11 बजे से ब्लाक में इंतजार के बाद प्रधान संघ व गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल का फूटा गुस्सा.. जमकर सुनाई खरी खोटी | ब्लाक की वास्तविक स्थिति मीडिया के सामने रखी पदाधिकारियों ने बताया भ्रष्टाचार में संलिप्त है पूरा बहुआ ब्लाक, कर्मचारी अधिकारी दिखा रहे नौकरशाही | जल्द होगा गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक व प्रधान संघ का महाप्रदर्शन अगर स्थितिया ना सुधारी : दी जानकारी*

*अवगत कराया कि ग्राम सचिव नहीं पहुंच रहे गाँव,अपने निजी आवास में रहकर ही संचालित कर रहे गाँव के कार्य,गाँव की बैठक में अनुपस्थित रहने पर ग्रामवासियों की समस्याओं का नहीं हो पा रहा मौके पर निस्तारण, ना ही गाँवों के विकास कार्यों को मिल पा रही रफ़्तार अतः ग्राम प्रधानों में गहरा असंतोष व नाराजगी ब्याप्त, ब्लाक पहुँच कर प्रधानों ने उठाई मांग : प्रधान संघ ब्लाक बहुआ*

*सप्ताह में कम से कम एक दिन ग्राम सचिव पहुंचे अपने कार्यक्षेत्र के गाँव ताकि ग्राम प्रधान के साथ बैठक में उपस्थित होकर ग्रामवासियों की समस्याओ का मौके पर ही हो सके निस्तारण | निस्तारण : अध्यक्ष हेमलता पटेल*

*ब्लाक से अगर जल्द समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो प्रधान संघ द्वारा जिला विकास भवन फतेहपुर में ब्रहद प्रदर्शन हेतु होंगे बाध्य : ब्लाक प्रधान संघ*

*गांवों में सचिवों के न पहुंचने से प्रधानों में खासी नाराजगी है। अक्टूबर माह में हुई बहुआ ब्लाक प्रधान संघ की मासिक बैठक में इस मुद्दे पर गंभीरता से मंथन हुआ जहाँ सभी प्रधानों ने एक सुर में मांग करते हुए कहा कि, सचिवों को अपने ग्रामीण क्षेत्रों में सप्ताह में कम से कम एक दिन पहुंचना होगा, जिससे गांवों के विकास को गति मिल सके। यह बैठक ब्लाक प्रधान संघ की अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में हुई जहाँ इस दौरान कई गांवों के प्रधान मौजूद रहे इसके उपरांत संघ की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा था कि, यह मांग जल्द ही बहुआ विकासखंड और जिला प्रशासन के सामने रखी जाएगी जिसके क्रम में शुक्रवार को अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ ब्लाक के कई गाँवों के प्रधान व प्रधान संघ के पदाधिकारी बहुआ ब्लाक पहुँचे जहाँ उन्होंने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया खंड विकास अधिकारी का गैर जिम्मेदाराना बर्ताव से प्रधान नाखुश भी हुए,5 घंटो तक प्रधानों ने किया ब्लाक में इंतजात | अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा कि गांवों के विकास के लिए सप्ताह में कम से कम एक दिन ग्राम सचिव अपने कार्यक्षेत्र के गांव पहुंचे जहाँ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुली बैठक कर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा सके जिस पर बीडिओ लाल जी यादव ने यह आश्वासन दिया की जल्द ही आपकी मांग के अनुरूप प्रभावी ढंग से कार्य किया जायेगा ब्यवस्थाएं सुधारेंगे | हफ्ते में 3 दिन जायेंगे सचिव गाँव में | ब्लाक में अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में कई मुद्दों पर चर्चा हुई,प्रधानों को उनके कार्यक्षेत्रों में आ रही समस्याओं को बिंदुवार रखा गया, इसके साथ ही समस्याओं के निराकरण पर भी विस्तृत चर्चा हुई प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने कहा आशा है समस्या का निस्तारण ब्लाक स्तर हो जाये अन्यथा की स्थिति में जिला विकास भवन में बृहद प्रदर्शन हेतु बाध्य होंगे | इस दौरान संरक्षक प्रधान रामबहादुर ब्लाक उपाध्यक्ष प्रधान मंजू सुरेंद्र यादव, सचिव प्रधान रामराज, संगठन मंत्री प्रधान मुशीरउद्दीन, महासचिव प्रधान सिद्धनाथ तिवारी,प्रधान व पदाधिकारी दयावती, प्रधान मुन्ना सिंह,प्रधान शैलेश कुमार, प्रधान गंगाश्री, प्रधान भीम सिंह, प्रधान पुष्पा देवी, प्रधान सुनीता यादव, प्रधान दयावती, प्रधान शिवबालक,प्रधान आलिया बानों,प्रधान राजकुमार आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे |*