December 8, 2025

ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित 04 व्यक्तियों के कुल ₹127798 को साइबर सेल, अपराध शाखा गोरखपुर की टीम ने वापस दिलाया-

Spread the love

*प्रेस नोट साइबर सेल, अपराध शाखा गोरखपुर दिनांक 25-07-2022*

 

*ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित 04 व्यक्तियों के कुल ₹127798 को साइबर सेल, अपराध शाखा गोरखपुर की टीम ने वापस दिलाया*

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर* के निर्देशन , पुलिस अधीक्षक अपराध व क्षेत्राधिकारी अपराध के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में साइबर सेल टीम को लगाया गया था, जिसके क्रम में

 

1. *गूगल पे के माध्यम से जालसाजी कर *खाते से कुल रुपए 45000.00 निकालें जाने* के संबंध में आवेदक श्री जगदीश राव निवासी तारामंडल रोड थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर साइबर सेल अपराध शाखा गोरखपुर टीम द्वारा तत्परता पूर्वक/ तकनीकी रूप से कार्यवाही करते हुए *खाते से कटे संपूर्ण धनराशि रुपए 45000.00 आवेदक के खाते में वापस* कराए गए।

 

2. *धोखे से डेबिट कार्ड की जानकारी प्राप्त कर* खाते से ₹69998 की धन निकासी किए जाने के संबंध में आवेदक श्री रामदास निवासी बशारतपुर थाना शाहपुर द्वारा कार्यालय अपराध शाखा में प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर साइबर सेल द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए *आवेदक के खाते में ₹49999 वापस* कराए गए |

 

3. *दोस्त बनकर खाते में पैसे भेजने की बात कहकर खाते से लगभग ₹56000 की धननिकासी किए* जाने के संबंध में आवेदक श्री अमेरिका प्रसाद निवासी कूड़ाघाट जनपद गोरखपुर के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर साइबर सेल अपराध शाखा द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए *आवेदक के खाते में ₹20200 वापस* कराया गया |

 

4. *फोन पे कस्टमर केयर अधिकारी बनकर व एनीडेस्क एप डाउनलोड कराकर* खाते से कुल रुपए 25200 की धन निकासी किए जाने के संबंध में आवेदिका सुश्री अर्चना निवासी बक्शीपुर थाना कोतवाली द्वारा शिकायत प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर साइबर सेल अपराध शाखा गोरखपुर टीम द्वारा तत्परता पूर्वक/ तकनीकी रूप से कार्यवाही करते हुए *आवेदिका के खाते में ₹12599 वापस* कराए गए |

 

*बैंक खातों में पैसा वापस आने पर आवेदकगण उपरोक्त द्वारा साइबर सेल, अपराध शाखा गोरखपुर कार्यालय उपस्थित आकर पुलिस उच्चाधिकारी व साइबर सेल गोरखपुर पुलिस टीम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद पत्र दिया ।*

 

*पुलिस टीम का नामः-*

1. निरीक्षक श्री सुनील कुमार पटेल प्रभारी साइबर क्राइम सेल।

2. आरक्षी शशि शंकर राय साइबर क्राइम सेल।

3. आरक्षी शशिकांत जायसवाल साइबर क्राइम सेल।

4. आरक्षी पंकज कुमार गुप्ता साइबर क्राइम सेल।

5. म0आ0 नीतू नाविक साइबर क्राइम सेल।

5. म0आ0 दिव्या अग्निहोत्री साइबर क्राइम सेल।