October 10, 2026

एसएसपी अलीगढ़ ने क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय कार्यालय व यातायात पुलिस लाइन का किया निरीक्षण- अजय मिश्रा

Spread the love

‼️ *एसएसपी अलीगढ़ ने क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय कार्यालय व यातायात पुलिस लाइन का किया निरीक्षण* । ‼️

 

*क्षेत्राधिकारी द्वितीय के जांच मुंशी को किया लाइन हाजिर, साथ ही विभागीय जांच के दिये आदेश*

 

*अभिलेखों को अध्यावधिक न होने के कारण स्टॉफ को लगाई कड़ी फटकार*

 

♦️ श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कलानिधि नैथानी महोदय द्वारा जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से थानों के वार्षिक निरीक्षण / भ्रमण के बाद क्षेत्राधिकारी कार्यालयों का निरीक्षण शुरू किया गया, जिसके क्रम में आज दिनांक 20.09.2021 को क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय कार्यालय का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित अभिलेख चेक किये गये-

 

▪️अपराध रजिस्टर-

▪️ जेड रजिस्टर

▪️विशेष अपराध रजिस्टर

▪️एस0आर0 पत्रावलियाँ

▪️ विभागीय जाँच

▪️प्रारम्भिक जाँच

▪️जनसूचना

▪️जाँच हेतु लम्बित प्रार्थना पत्र

▪️लम्बित आईजीआरएस प्रा0पत्र

▪️ऐतराज रजिस्टर

 

🔸 पार्थना पत्र/ जाँचों का सही समय पर निस्तारण न होने के कारण जांच मुंशी हे0का0 480 परवेज खां को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया और विभागीय जांच के दिये आदेश । साथ ही साथ अन्य कर्मचारिगणों को अभिलेखों को अध्यावधिक न रखने के कारण लगाई कडी फटकार ।

 

🔸 एसएसपी महोदय ने कार्यालय में नियुक्त कर्म0गणों को अपराध रजिस्टर एवं जेड रजिस्टर का सीसीटीएनएस की लम्बित विवेचना सूची से मिलान करते हुए अभिलेखों को अद्यावधिक करने हेतु निर्दशित किया । *थाना गाँधीपार्क की लंबित विवेचनाओं पर आपत्ति प्रकट की और आदेशित किया कि जो भी विवेचक माह में 06 से कम विवेचनाओं का निस्तारण करते हैं उनके विरूद्ध विभागीय जांँच प्रस्तावित की जाए ।अनावश्यक विवेचना लंबित न रखें एवं प्रत्येक दिन एक उपनिरीक्षक की विवेचनाओं की समीक्षा अवश्य करने हेतु क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया ।* निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सतीश चन्द, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय श्री मोहसिन खाँ, व सम्बन्धित कर्म0गण मौजूद रहे ।

 

♦️ *एसएसपी महोदय ने साथ ही साथ यातायात पुलिस लाइन का भी निरीक्षण किया ।* ♦️

 

▪️ यातायात पुलिस लाइन में ऑपरेशन नकेल के तहत सीज वाहनों के ठीक रख-रखाव हेतु संबंधित को निर्देशित किया ।

 

▪️ यातायात पुलिस लाइन की साफ-सफाई हेतु संंबंधित को निर्देशित किया ।

 

‼️ *गौरतलब है कि एसएसपी महोदय ने पूर्व में ही समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालयों का निरीक्षण करने के सम्बन्ध में रोस्टर जारी किया है एवं अभिलेखों को शीघ्र अद्यावधिक करने व लम्बित प्रार्थना पत्रों के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, बेहतर जनसुनवाई हेतु सभी सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।*