उत्तर प्रदेश विधान सभा के मा0 अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित जी ने चैत्र राम नवमी की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनायें दी है।
श्री दीक्षित ने अपने सन्देश में कहा है कि भगवान श्री राम के जन्म का उद्देश्य मानव का कल्याण करना, मानव समाज के लिये एक आदर्श पुरुष की मिसाल पेश करना और अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना करना था। यहां धर्म का अर्थ किसी विशेष धर्म के लिये नहीं बल्कि एक आदर्श कल्याणकारी समाज की स्थापना से है। भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम भी माना जाता है। रामनवमी पर्व का महत्व प्रचीन काल से ही धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-