मेरठ
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक बार फिर से एनआईए टीम ने सक्रियता से बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है। जिसमें एनआईए ने किठौर इलाके के कई घरों में छापेमारी कर 2 लोगों के घरों से भारी मात्रा में पिस्टल और हैंड ग्रेनेड बरामद किया है। फिलहाल पुलिस मामले में कुछ भी कहने से डर रही है। आपको बता दें कि एनआईए ने किठौर थाना क्षेत्र के राधना गांव में देर रात से ही डेरा डाला हुआ था।
देर रात से ही डाला डेरा-
दरअसल मंगलवार की देर रात एसआईटी की टीम ने किठौर थाना क्षेत्र में छापेमारी की। टीम ने कार्रवाई करते हुए राधना गांव में तड़के 3 बजे और दोपहर 1:00 बजे खिलाफत और भूरे नाम के 2 युवकों के यहां छापेमारी की जहां दोनों आरोपी फरार थे। पुलिस ने आरोपियों के घरों से दबिश के दौरान भारी मात्रा में बने और अधबने पिस्टल व हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। जानकारी देते हुए आपको बता दें कि एनआईए पहले भी यहां छापेमारी कर चुकी है। जैसा की खबरों के मुताबिक आपको बता दें कि हथियार सप्लाई करने के मामले में मेरठ हमेशा एनआईए के निशाने पर रहता है। मेरठ से हथियार सप्लाई करने के कई मामले सामने आ चुका है। आरएसएस नेता की हत्या के मामले में भी मेरठ से हथियार सप्लाई किए गए थे।
पहले भी कई संदिग्धों की हो चुकी है गिरफ्तारी-
पंजाब में आरएसएस नेता रविंदर गोसाई हत्याकांड के साल 2016 में मेरठ से ही हथियार की सप्लाई की गई थी। इससे पहले घंटाघर पर एक होटल में अवैध हथियार खरीदने के लिए पंजाब के कई लोग वहां आए थे। एनआईए और पंजाब पुलिस ने मेरठ से कई लोगों को हिरासत में लिया गया था। जिसके बाद मेरठ से NIA की टीम कई लोगों को उठाकर ले गई और पूछताछ भी की। किठौर क्षेत्र के कई गांव में NIA की टीम ने छापा मारकर कई युवकों को उठाकर पूछताछ की थी।
इन इलाकों में चलता है अवैध हथियार बनाने का गोरखधंधा
मेरठ के किठौर, सरधना, मवाना, हस्तिनापुर, रोहटा, सरूरपुर और लिसाड़ीगेट में अवैध हथियार बनाने का गोरखधंधा चलता है। पुलिस भी कई बार इस खुलासा कर चुकी है। दिल्ली पुलिस भी कई बार मेरठ में बने अवैध हथियार बरामद कर चुकी है। खालिस्तान समर्थकों को भी मेरठ से अवैध हथियारों की सप्लाई होती है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-