*प्रेस नोट थाना खोराबार जनपद गोरखपुर दिनांक 27.06.2022*
*आपत्तिजनक शब्दो का प्रयोग कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप मे अभियुक्त विशाल यादव गिरफ्तार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक नगर के मार्ग दर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी कैण्ट गोरखपुर के नेतृत्व में,* प्र0नि0 थाना खोराबार की टीम द्वारा दिनांक 27/06/2022 को देवरिया बाईपास से मुखबिर खास के निशानदेही पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया । पकड़े गए व्यक्ति का जमा तलाशी लेते हुए नाम पता पूछा गया तो अपना नाम विशाल यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी ताल कंदला थाना खोराबार जनपद गोरखपुर बताया । उक्त पकड़े गये व्यक्ति द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र के विरुद्ध आपत्तिजनक शब्दो का प्रयोग कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय मु0अ0सं0247/2022 धारा 504 भादवि व 67 आईटी एक्ट पंजीकृत है जिसे कारण गिरफ्तारी बताते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया । अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-*
विशाल यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी ताल कंदला थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी का दिनांक व स्थानः-*
दिनांक 27/06/2022, देवरिया बाईपास थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
*अपराधिक इतिहासः-*
मु0अ0सं0247/2022 धारा 504 भादवि व 67 आईटी एक्ट
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम-*
1. प्र0नि0 नरेन्द्र कुमार सिंह थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
2. का0 आशुतोष मिश्रा थाना खोराबार, गोरखपुर
3. कां0 अजीत यादव थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-