February 9, 2026

अब तक की देश भर की अहम खबरे – अजय मिश्रा

Spread the love

*बलिया में बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और विधायक सुरेंद्र सिंह आपस में भिड़े

 

जिला विकास समन्वय एवं श्रवण समिति की मीटिंग के दौरान हुआ हंगामा, डीएम साहब पूरी टीम के साथ समझाते नजर आए

 

दोनों माननीय से बताई अलग-अलग वजह

 

 

*प्रयागराज़*

 

कड़कड़ाती ठंड में भी आस्था भारी, प्रयागराज के आस्था के मेले में कल्पवास की शुरुआत हो रही है, संगम नगरी में विश्वप्रसिद्ध माघ मेले के दूसरे स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़।

 

 

*दिल्ली*

 

लाल किले पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात है।

 

प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने 26 जनवरी को लाल किले के पोल पर चढ़कर अपना झंडा फहराया था।

 

 

*दिल्ली से गाज़ियाबाद को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-24 को खोल दिया गया है।

 

 

*वाराणसी*

 

पौष पूर्णिमा के दिन वाराणसी में श्रद्धालुओं ने ठंड और कोहरे के बीच गंगा स्नान किया। एक व्यक्ति ने बताया, “आज पौष पूर्णिमा है, आज के दिन सब लोग स्नान करते हैं और अपने दुख को दूर करते हैं।”

 

 

*देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 4°Cऔर अधिकतम तापमान 21°C रहने का अनुमान जताया है।

 

 

*कर्नाटक*

 

सिंदगी विधानसभा के JD(S) विधायक एम सी मनगुली का बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया।

 

 

*असम*

 

न्यू बोंगाईगांव में एक रेलवे फैक्ट्री में एक टैंक में विस्फोट के कारण 3 लोग घायल हो गए। एक फैक्ट्री स्टाफ के सदस्य ने कहा-टंकियों की सफाई हमारे स्टाफ के सदस्यों द्वारा की गई थी और अब इसे आउटसोर्स किया जा रहा है। इसकी सफाई ठीक से नहीं की गई है।

 

 

*लखनऊ ब्रेकिंग*

 

54 कैदियों की समय के पहले होगी रिहाई, राज्यपाल ने आदेश किए जारी.जेल प्रशासन ने शासन को भेजा था 500 क़ैदियों को रिहा करने का प्रस्ताव।कल शाम तक आदेश पहुँचेगा जेल।

 

 

*देश में कुल 23,55,979 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

 

 

*ब्रेकिंग दिल्ली*

 

दिल्ली हिंसा में घायल पुलिसवालों से मिलने आज 12 बजे ट्रामा सेंटर जा सकते हैं गृह मंत्री अमित शाह, 26 जनवरी हिंसा में घायल हुए थे जवान.

 

 

*शामली*

 

पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को पकड़ा, चेकिंग के दौरान नेहरू मार्केट से की गई गिरफ्तारी, तस्कर से 12 बोतल हरियाणा मार्का शराब पकड़ी, हरियाणा से लाकर शामली में बेचता था शराब, शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा.

 

 

*प्रतापगढ़*

 

दहेज हत्या में पति समेत 6 लोगों को सजा, शादी के 16 माह बाद दहेज के लिए हत्या, एडीजे ने दहेज हत्या मामले में सुनाई सजा, हथिगवां थाना के विसहिया का मामला.

 

*बागपत*

 

UP के बागपत में पुलिस ने धरना खत्म करवाया. साथ ही सभी किसानों को खदेड़ा गया. हिंसा पर योगी सरकार सख्त.

 

 

*शामली*

 

जिले में 13 बूथों पर कोरोना टीकाकरण आज, कोरोना के खिलाफ तीसरी बार टीकाकरण, 1342 हेल्थ वर्करों को टीका लगाने का लक्ष्य, शासन के निर्देश पर टीकाकरण किया जाएगा, सुबह 10 बजे शुरू होगा टीकाकरण अभियान.

 

 

*उन्नाव*

 

अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए चल रहे निधि संकलन और समर्पण अभियान को गतिशील बनाने के लिए उन्नाव में एक जनजागरण पद यात्रा निकाली गई, रास्ते मे जगह जगह व्यापारी वर्ग व आमजनमानस द्वारा इसका स्वागत किया गया।

 

 

*दिल्ली ब्रेकिंग*

 

दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर रैली को लेकर पुलिस के साथ हुए समझौते को तोड़ने के लिए योगेंद्र यादव, बलदेव सिंह सिरसा, बलबीर एस.राजेवाल समेत कम से कम 20 किसान नेताओं को नोटिस जारी किया है। उन्हें 3 दिनों में जवाब देने के लिए कहा गया है।

 

 

*लखनऊ*

 

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और कलर कोडेड स्टीकर को लेकर निर्देश जारी, ऊप्र सरकार ने परिवहन आयुक्त को जारी किया निर्देश, वाहनों के नंबर सीरियल के आधार पर हाई सिक्योरिटी प्लेट की तिथि घोषित, 15 जुलाई 2022 तक प्रदेश के सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी प्लेट अनिवार्य

 

 

*लखनऊ*

 

CP DK ठाकुर के निर्देशन में कमिशनरेट पुलिस और साइबर क्राइम सेल को मिली बड़ी सफलता- युवतियों की आपत्तिजनक फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल करने वाला शातिर अभियु्क्त गिरफ्तार।

 

 

*बिजनौर*

 

सपा की किसान ट्रैक्टर रैली का मामला, पुलिस ने सपा नेता जावेद के घर पर भारी पुलिस बल के साथ दी दबिश, पुलिस ने प्रदर्शन को लेकर दर्ज किया है मुकदमा, पुलिस की कार्रवाई से सपा नेता हुए गायब, बिजनौर थाना कोतवाली शहर का मामला.

 

 

*शामली*

 

सपा जिला अध्यक्ष 250 लोगों पर केस दर्ज, बिना अनुमति ट्रैक्टर रैली निकालने पर केस दर्ज, सपाइयों ने कलेक्ट्रेट में घुसने का किया था प्रयास, थाना आदर्श मंडी पुलिस ने किया केस दर्ज.

 

 

*दिल्ली*

 

हिंसा करने वालों पर हो सकता देशद्रोह का मुकदमा, किसान नेताओं पर भी हो सकता देशद्रोह का केस.

 

 

*उन्नाव*

 

किशोरी की गला दबाकर की गई हत्या, हत्या कर खेत में फेंका गया शव, किशोरी के शव पर कई जगह चोट के निशान, 4 लोगों पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, माखी थानाक्षेत्र के दीपा गढ़ी गांव का मामला.

 

 

*मेरठ*

 

कैंट बोर्ड ने दो टोल प्वाइंट्स हटाए, दिल्ली रोड,रुड़की रोड का टोल खत्म.

 

 

*हरिद्वार*

 

अगले महीने महाकुंभ का आयोजन होना है, इसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार आएंगे और ये सब होटलों, धर्मशाला और आश्रमो,अखाड़ों में ही रुकेंगे लेकिन विभाग और मालिको की लापरवाही अधिकतर होटलों धर्मशाला, आश्रमो और अस्पतालों तक में फायर की NOC नहीं।

 

 

*अहम ख़बरें*

▪️ पीएम ने की 35वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता

 

▪️ पीएम करेंगे दावोस एजेंडा को संबोधित

 

▪️ प्रधानमंत्री की एनसीसी रैली आज

 

▪️ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 25 एफआईआर

 

▪️ भाजपा: कांग्रेस ने हिंसा के लिए उकसाया

 

▪️ कर्नाटक विधानसभा का सत्र आज से शुरू

 

 

 

*लखनऊ*

 

हेल्थवर्करो के टीकाकरण का तीसरा चरण आज,

 

राजधानी में आज 44 अस्पतालों में 114 केंद्रों पर होगा टीकाकरण,

 

14250 डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन।

 

 

*बिजनौर*

 

पुलिस ने सपा नेताओं पर कसा शिकंजा, बिन अनुमति ट्रैक्टर रैली में मचाया था उत्पात, पुलिस ने 3 सपाइयों को किया गिरफ्तार, संगीन धाराओं में किया केस दर्ज, पुलिस सपाइयों के ठिकानों पर दे रही दबिश, थाना नगीना के जीतपुर इलाके का मामला.

 

 

*अमेठी ब्रेकिंग*

 

युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, संग्रामपुर के भुलई के पुरवा निवासी था युवक.

 

 

*आम आदमी पार्टी 6 राज्यों में आगामी विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

 

 

*Supreme Court is hearing a plea seeking action against media reports over COVID-19 pandemic, in the light of Tablighi Jamaat congregation in Delhi’s Nizamuddin area last year.

 

‘Fair & truthful reporting is no problem but doing it to agitate others is a problem’, says CJI Bobde.

 

 

*ब्रेकिंग*

 

*5 टीम पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच की जनपद मुजफ्फरनगर में।*

 

*5 टीमों ने भारी-भरकम फोर्स के साथ जनपद मुजफ्फरनगर में भी दस्तक।*

 

 

*दिल्ली*

 

यूपी नंबर1. केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री किरण रिजिजु ने यूपी की राममंदिर वाली झांकी को पहला पुरस्कार प्रदान किया. ACS सूचना श्री नवनीत सहगल सूचना निदेशक श्री शिशिर और टीम ने आज दिल्ली में पुरस्कार ग्रहण किया.

 

 

*कांग्रेस समेत 16 राजनीतिक दलों ने 29 जनवरी को संसद में होने वाले राष्ट्रपति के अभिभाषण के बॉयकॉट का फ़ैसला किया, कृषि क़ानूनों के विरोध में किया गया फ़ैसला

 

 

*दिल्ली पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत को नोटिस जारी करते हुए पूछा कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली को लेकर पुलिस के साथ हुए समझौते को तोड़ने के लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों न की जाए।

 

 

*अलीगढ़*

 

ड्रग इंस्पेक्टर ने किया औचक निरीक्षण,मेडिकल की दुकान का औचक निरीक्षण,एक्सपायर दवाइयों को कराया डिस्ट्रॉय,छर्रा थाने के मुख्य बाजार का मामला।

 

 

*दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर पहुँच राकेश टिकैत और दिगंबर सिंह को ट्रैक्टर परेड के हिंसा के बाद नोटिस थमाया, अगले 3 दिनों के भीतर मांगा गया जवाब। परेड की परमिशन के लिए दी थी अंडरटेकिंग। गाजीपुर थाने की पुलिस ने चस्पा किया नोटिस ।

 

 

*कासगंज*

 

कानपुर प्रशासन के खिलाक पत्रकारों में गुस्सा, यूपी स्थापना दिवस पर निजी चैनल ने ठंड में कपकपाते बच्चों की चलाई थी खबर, कानपुर बीएसए ने कराया पत्रकारों पर मुकदमा, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रदर्शन कर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन.

 

 

*दिल्ली*

 

किसान प्रदर्शन के दौरान यूपी की झांकी श्रीराम मंदिर को राकेश टिकैत के गुंडे समर्थकों ने तोड़ दिया, यूपी की झांकी को मिला है देश की सर्वश्रेष्ठ झांकी का अवार्ड, राकेश टिकैत और समर्थकों के खिलाफ जन आक्रोश व्याप्त।

 

 

*दिल्ली*

 

किसान आंदोलन से एक संगठन अलग हुआ,भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) भी हटा,भाकियू (लोकशक्ति) किसान आंदोलन से हटा.

 

 

*दिल्ली*

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिविल लाइन के तीरथराम शाह अस्पताल में 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा में घायल हुए पुलिस कर्मियों से मुलाकात की।

 

 

*बिजनौर*

 

पॉल्ट्री फार्म मालिक ने कराया मुर्गी का टेस्ट,आईवीआरआई बरेली में बर्ड फ्लू की हुई पुष्टि,प्रशासन ने एक किमी का दायरा किया सील,पॉल्ट्री फार्म से सभी मुर्गियों को दफनाया,धामपुर के अमखेड़ा संजयपुर का मामला।

 

 

*हाथरस*

 

ट्रक और रोडवेज बस में टक्कर, बस सवार 3 लोग हुए घायल, घायलों को भेजा गया अस्पताल, सासनी के हनुमान चौकी की घटना।

 

 

*औरैया*

 

जिलाधिकारी आवास के पास फायरिंग, 3 दिन से लगातार कई बार फायरिंग, आसपास के लोगों में भय का माहौल, सदर के DM आवास के पास का मामला।

 

 

*भोपाल*

 

गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का बयान- गृह विभाग पुलिस रेगुलेशन 72 में संशोधन करने जा रहा है, पहले ASI को SI का प्रभार दिया जाता था लेकिन अब कॉन्स्टेबल को हेड कांस्टेबल का दिया जाएगा प्रभार,SI को TI का प्रभार दिया जाएगा,जवानों को कोविड मेडल देने का हुआ है निर्णय

 

 

*झारखंड*

 

अतिरिक्त आंगनबाड़ी सेविका पोषण परामर्शी सखी कर्मचारी संघ के बैनर तले निरसा के एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय मे 5 सूत्री मांगों को लेकर सेविकाओं द्वारा प्रदर्शन किया गया, आंगनबाड़ी सेविका ने कहा- मानदेय बढ़ोत्तरी, ड्रेस कोड, बीमा सहित अन्य मांगों को लेकर है प्रदर्शन

 

 

*हमीरपुर*

 

पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़े मामले में BDO विजय शंकर शुक्ला और रत्नेश सिंह को निलंबित किया गया,दोनों BDO पर लाभार्थियों के पैसों को हड़पने का आरोप।

 

 

*लखनऊ*

 

अयोध्या के धन्नीपुर मस्जिद के नामपर विचार,स्वतंत्रता सेनानी अहमदुल्ला शाह के नाम पर विचार, इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन कर रहा विचार,अहमदुल्ला शाह 1857 की क्रांति के योद्धा थे जिनके नेतृत्व में जंग में अवध को जीता गया था.

 

 

*देहरादून*

 

संयुक्त चिकित्सालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे सीएम त्रिवेंद्रऔर श्रीनगर में स्वर्गीय भोलाराम की मूर्ति का भी करेंगे अनावरण,

मुख्यमंत्री GMVM के गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे सीएम,शाम 5.30 बजे में पौड़ी के कंडोलिया मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना